खेल की खबरें | यूएस ओपन से पहले सेरेना को मिली एक और हार

सकारी ने सेरेना को 5-7, 7-6 (5), 6-1 से हराया। इस बीच सेरेना को समय बर्बाद करने के लिये चेतावनी भी मिली और बढ़त गंवाने पर उन्होंने अपने रैकेट पर भी गुस्सा दिखाया।

कोरोना वायरस महामारी के बीच लगभग छह महीने के बाद टेनिस की वापसी होने पर सेरेना का यह पेशेवर टेनिस में पांचवां मैच था और ये सभी तीन सेट तक खिंचे। इस बीच उन्होंने तीन मैच जीते जबकि दो में उन्हें हार का सामना करना पड़ा।

यह भी पढ़े | IPL 2020 Updates: रॉबिन उथप्पा ने कहा- धोनी और मैं होटल के कमरे में फर्श पर बैठकर खाते थे खाना.

सेरेना के लिये 13वीं वरीयता प्राप्त सकारी के खिलाफ परिणाम और विशेषकर मैच का अंत यूएस ओपन के मद्देनजर अच्छा नहीं कहा जा सकता है। यह ग्रैंडस्लैम टूर्नामेंट 31 अगस्त से शुरू होगा।

वेस्टर्न एंड सदर्न ओपन अमूमन ओहियो में होता है लेकिन कोरोना वायरस महामारी के कारण इस आयोजन फ्लाशिंग मीडोज पर ही किया जा रहा है।

यह भी पढ़े | Usain Bolt Test Corona Positive: ओलंपिक खिलाड़ी उसैन बोल्ट अपने जन्मदिन की पार्टी के तीन दिन बाद पाए गए कोरोना पॉजिटिव.

सेरेना शुरू में नियंत्रण में थी और एक समय उन्होंने 5-3, 30-0 से बढ़त बना रखी थी। इसके बाद वह दो बार बैकहैंड पर चूक गयी। वह इसके बाद स्टैंड के पास चली गयी और तब चेयर अंपायर ऑरली टोर्ट ने उन्हें समय बर्बाद करने के लिये चेतावनी दी।

उन्होंने पहला सेट जीता लेकिन दूसरे सेट में टाईब्रेकर में 7-5 से हार गयी जबकि तीसरे सेट में वह किसी भी समय रंग में नहीं दिखी।

महिला वर्ग में अन्य क्वार्टर फाइनल मुकाबलों की स्थिति तय हो गयी है। दो बार की ग्रैंडस्लैम चैंपियन नाओमी ओसाका का सामना एनेट कोंटावीट, विश्व की पूर्व नंबर एक खिलाड़ी विक्टोरिया अजारेंका का ओंस जाबेर और अमेरिकी क्वालीफायर जेसिक पेगुला का एलिस मर्टेन्स से सामना होगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)