जरुरी जानकारी | शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 50 अंक से अधिक चढ़ा, निफ्टी ने 11,500 का स्तर छुआ

मुंबई, दो सितंबर भारत-चीन के बीच सीमा विवाद और एशियाई बाजारों से कमजोर संकेतों के बीच घरेलू शेयर बाजार में बुधवार को शुरुआती कारोबार के दौरान सपाट रुख देखने को मिला।

बीएसई सेंसेक्स सोमवार के बंद भाव के आसपास खुलने के बाद 58.69 अंक या 0.15 प्रतिशत बढ़कर 38,954.49 पर कारोबार कर रहा था, जबकि एनएसई निफ्टी 22.95 अंक या 0.20 प्रतिशत बढ़कर 11,493.20 अंक पर था।

यह भी पढ़े | 7th Pay Commission: यहां सरकारी टीचरों की बल्ले-बल्ले, कोरोना काल में सैलरी बढ़ोतरी का हुआ ऐलान.

सेंसेक्स में सबसे अधिक दो प्रतिशत की तेजी अल्ट्राटेक सीमेंट में हुई। इसके अलावा ओएनजीसी, टेक महिंद्रा, टाटा स्टील, आईटीसी, रिलायंस इंडस्ट्रीज और इंफोसिस मुनाफे के साथ कारोबार कर रहे थे।

दूसरी ओर एसबीआई, बजाज ऑटो, एचडीएफसी, कोटक बैंक और टाइटन में गिरावट देखने को मिली।

यह भी पढ़े | UPSC (CSE) Prelims Admit Card 2020: यूपीएससी ने सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा के लिए जारी किया एडमिट कार्ड, upsc.gov.in से ऐसे करें डाउनलोड.

पिछले सत्र में सेंसेक्स 272.51 अंक या 0.71 प्रतिशत बढ़कर 38,900.80 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 82.75 अंक या 0.73 प्रतिशत बढ़कर 11,470.25 पर बंद हुआ।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों ने मंगलवार को सकल आधार पर 486.09 करोड़ रुपये की इक्विटी खरीदी।

कारोबारियों के अनुसार, भारत और चीन के बीच सीमा तनाव के कारण निवेशकों की भावना प्रभावित हुईं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)