एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | मुनाफावसूली से सेंसेक्स, निफ्टी में मामूली गिरावट

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. देश के शेयर बाजारों में मंगलवार को कारोबार सीमित दायरे में रहा और बीएसई सेंसेक्स तथा एनएसई निफ्टी दोनों में मामूली गिरावट रही। वैश्विक बाजारों में सकारात्मक रुख के बीच निवेशकों ने उच्च स्तर पर मुनाफावसूली को तरजीह दी।

जरुरी जानकारी | मुनाफावसूली से सेंसेक्स, निफ्टी में मामूली गिरावट

मुंबई, एक जून देश के शेयर बाजारों में मंगलवार को कारोबार सीमित दायरे में रहा और बीएसई सेंसेक्स तथा एनएसई निफ्टी दोनों में मामूली गिरावट रही। वैश्विक बाजारों में सकारात्मक रुख के बीच निवेशकों ने उच्च स्तर पर मुनाफावसूली को तरजीह दी।

कारोबार की समाप्ति पर तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 2.56 अंक की मामूली गिरावट के साथ 51,934.88 पर बंद हुआ।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी भी 7.95 अंक यानी 0.05 प्रतिशत की हल्की गिरावट के साथ 15,574.85 अंक पर बंद हुआ।

सेंसेक्स में शामिल शेयरों में सर्वाधिक नुकसान में आईसीआईसीआई बैंक रहा। इसमें करीब 2 प्रतिशत की गिरावट रही। इसके अलावा अल्ट्राटेक सीमेंट, एशियन पेंट्स, आईटीसी, कोटक बैंक, एक्सिस बैंक और पावर ग्रिड भी नुकसान में रहे।

दूसरी तरफ, ओएनजीसी, बजाज फाइनेंस, भारतीय स्टेट बैंक, बजाज ऑटो और एचडीएफसी आदि शेयर लाभ में रहे।

रिलायंस सिक्योरिटीज के रणनीति प्रमुख विनोद मोदी ने कहा, ‘‘सकारात्मक वैश्विक रुख के बावजूद मानक सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी स्थिर बंद हुए। दवा कंपनियों को छोड़कर ज्यादातर प्रमुख खंडवार सूचकांक नुकसान में रहे।’’

उन्होंने कहा कि रिलायंस इंडस्ट्रीज को लेकर निवेशकों में आकर्षण बना हुआ है और इससे सूचकांक में कोई बड़ी गिरावट नहीं आयी। मझोले और छोटी कंपनियों के शेयरों में पिछले एक-दो दिन की तेजी के बाद मुनाफावसूली की गयी।

एशिया के अन्य बाजारो में शंघाई, हांगकांग और सोल लाभ में रहे जबकि तोक्यो में गिरावट दर्ज की गयी।

यूरोप के अन्य प्रमुख बाजारों में शुरूआती कारोबार में तेजी का रुख रहा।

इस बीच, अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 2.01 प्रतिशत बढ़कर 70.72 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 01, 2021 05:13 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).