देश की खबरें | कृषि विधेयकों के खिलाफ प्रदर्शन के बीच दिल्ली की सीमाओं पर सुरक्षा बढ़ाई गई
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 25 सितंबर दिल्ली पुलिस ने हाल ही में संसद से पारित कृषि संबंधी विधेयकों के खिलाफ विभिन्न किसान संगठनों द्वारा किए गए राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन के आह्वान के मद्देनजर सीमावर्ती इलाकों में पुलिस कर्मियों की तैनाती बढ़ा दी है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि प्रदर्शन के मद्देनजर दिल्ली-उत्तर प्रदेश सीमा के निकट चिल्ला इलाके में पुलिस कर्मी तैनात किये गए हैं।

यह भी पढ़े | UP Bypolls 2020: योगी सरकार के लिए बेहद अहम है यूपी उपचुनाव, पता चलेगा जनता का मूड, कामकाज का होगा रिपोर्ट कार्ड?.

पुलिस ने कहा कि सीमावर्ती इलाकों में हालात शांतिपूर्ण रहें, यह सुनिश्चित करने के लिये पर्याप्त इंतजाम किये गए हैं।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ''पड़ोसी राज्यों में किसानों द्वारा प्रदर्शन का आह्वान किए जाने के मद्देनजर ऐहतियाती तौर पर पुलिसकर्मियों को दिल्ली-उत्तर प्रदेश सीमा पर तैनात किया गया है। ''

यह भी पढ़े | UP Gang Rape: उत्तर प्रदेश में दलित लड़की से सामूहिक दुष्कर्म, ऊंची जाति के 4 लोग नामजद.

अधिकारी ने कहा कि दिल्ली-हरियाणा सीमा पर तैनात पुलिसकर्मियों को भी सतर्क रहने को कहा गया है।

हाल ही में संसद से पारित कृषि विधेयकों के खिलाफ कुछ राज्यों में विपक्षी दल और किसान प्रदर्शन कर रहे हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)