एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | सेबी अराइज भूमि डेवलपर्स की संपत्तियों की 14 जुलाई को नीलामी करेगा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. पूंजी बाजार नियामक सेबी निवेशकों का पैसा निकालने के लिए 14 जुलाई को अराइज भूमि डेवलपर्स और उसके निदेशकों की 11 संपत्तियों की नीलामी करेगा।

जरुरी जानकारी | सेबी अराइज भूमि डेवलपर्स की संपत्तियों की 14 जुलाई को नीलामी करेगा

नयी दिल्ली, 13 जून पूंजी बाजार नियामक सेबी निवेशकों का पैसा निकालने के लिए 14 जुलाई को अराइज भूमि डेवलपर्स और उसके निदेशकों की 11 संपत्तियों की नीलामी करेगा।

भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) ने मंगलवार को एक नोटिस में कहा कि इन संपत्तियों की नीलामी 43 करोड़ रुपये के आरक्षित मूल्य पर की जाएगी। नीलामी से बेची जाने वाली संपत्तियों में उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र में स्थित जमीन, एक दुकान और एक भूखंड शामिल हैं।

अराइज़ भूमि डेवलपर्स ने अपनी विभिन्न निवेश योजनाओं के जरिये ‘कृषि भूमि की खरीद’ के नाम पर वर्ष 2013-14 में लोगों से आठ करोड़ रुपये से अधिक रकम जुटाई थी। उस समय निवेशकों को अनुबंध खत्म होने पर एक अनुमानित राशि देने का वादा किया गया था।

सेबी के अनुसार, अराइज की यह योजना सीआईएस (सामूहिक निवेश योजना) बनने के लायक थी लेकिन इसके लिए नियामक से अनिवार्य पंजीकरण की जरूरत होती है। हालांकि, कंपनी सेबी से जरूरी मंजूरी लिए बगैर ये योजनाएं लेकर आई थी।

सेबी ने कहा कि वह 14 जुलाई को सुबह 11 बजे से दोपहर एक बजे के बीच ऑनलाइन तरीके से कंपनी और उसके निदेशकों की संपत्तियों की नीलामी करेगा। इसके लिए संपत्तियों का कुल आरक्षित मूल्य 43.6 करोड़ रुपये आंका गया है।

सेबी ने निवेशकों का पैसा ब्याज समेत वापस करने के निर्देश के बाद उनकी कुछ संपत्तियों को कुर्क कर लिया था। मामले में सेबी ने बैंक और डीमैट खाते भी कुर्क किए थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 13, 2023 05:14 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).