नयी दिल्ली, चार सितंबर वैज्ञानिकों ने व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण (पीपीई) को संक्रमण मुक्त करने का एक ऐसा उपकरण विकसित किया है जिसे कहीं भी ले जाया सकता है।
इस उपकरण के इस्तेमाल से पीपीई को संक्रमण मुक्त कर कई बार प्रयोग में लाया जा सकता है।
यह भी पढ़े | देश में COVID-19 के मामले 40 लाख से पार, 31 लाख से ज्यादा मरीज हुए स्वस्थ.
शुक्रवार को जारी एक बयान में यह जानकारी दी गई।
बयान के अनुसार उपकरण को ‘हाइब्रिड स्टरलाइजेशन’’ नामक नई तकनीक से विकसित किया गया है और इसका प्रयोग पीपीई का इस्तेमाल करने वाले कोविड योद्धाओं के अतिरिक्त अन्य स्वास्थ्य कर्मी भी कर सकते हैं।
यह भी पढ़े | Mathura: भारी बारिश के चलते कार सहित यमुना में बहे दरोगा, बचाए गए.
‘पोर्टेबल ऑप्टिकल कैविटी स्टरलाइजेशन यूनिट’ नामक इस उपकरण को भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) तिरुपति और भारतीय विज्ञान शिक्षा और अनुसंधान संस्थान (आईआईएसईआर) तिरुपति द्वारा संयुक्त रूप से विकसित किया गया है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)












QuickLY