आईओसी ने यूक्रेन पर हमले के लिए रूस पर पूर्ण प्रतिबंध का विकल्प अब हटा दिया।
आईओसी का फैसला रूस और उसके सैन्य सहयोगी बेलारूस को वैश्विक खेलों में शामिल करने के लिए एक साल पहले शुरू किये गये उसके कदम की पुष्टि करता है। नौ महीने पहले उसने खेल की संचालन संस्थाओं को व्यक्तिगत खिलाड़ियों को प्रतिस्पर्धा करने के लिए तरीकों पर विचार करने का अनुरोध किया था।
ओलंपिक खेलों की प्रत्येक संचालन संस्था पर निर्भर होगा कि वे युद्ध का समर्थन नहीं करने वाले व्यक्तिगत खिलाड़ियों के लिए तटस्थ दर्जे का आकलन कर इसे लागू करे। जिन खिलाड़ियों को तटस्थ दर्जा मिलेगा, उन्हें अपने राष्ट्र के ध्वज, गान या रंग के बिना ही इनमें हिस्सा लेना होगा।
रूस हालांकि टीम खेलों से प्रतिबंधित रहेगा।
आईओसी ने कहा कि दुनिया भर के 4,600 खिलाड़ियों में आठ रूसी और तीन बेलारूसी खिलाड़ी शामिल हैं जिन्होंने पेरिस ओलंपिक के लिए क्वालीफाई किया है।
रूस ने 2021 में तोक्यो ओलंपिक में 335 खिलाड़ियों को भेजा था लेकिन पेरिस में केवल दर्जन भर खिलाड़ियों के हिस्सा लेने की संभावना है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY