विदेश की खबरें | रूसी बलों ने स्नेक आइलैंड छोड़ा, पूर्वी मोर्चे पर हमला जारी

रूस के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि उसने “सद्भावना संकेत” के तौर पर यूक्रेन के काला सागर बंदरगाह ओडेसा के ज़मीयिन (स्नेक) द्वीप से अपनी सेना वापस बुला ली है। यूक्रेन की सेना ने कहा कि यूक्रेन के तोपखाने और मिसाइल हमलों के बाद रूसी दो स्पीडबोट में द्वीप से भाग गए।

रूसी रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट जनरल इगोर कोनाशेनकोव ने जोर देकर कहा कि वापसी का उद्देश्य प्रदर्शन करना था कि “रूसी संघ यूक्रेन के क्षेत्र से कृषि उत्पादों को बाहर ले जाने के लिए मानवीय गलियारा स्थापित करने के संयुक्त राष्ट्र के प्रयासों में बाधा नहीं डाल रहा था।”

यूक्रेन और पश्चिमी देशों ने रूस पर अनाज के निर्यात को रोकने के लिए यूक्रेनी बंदरगाहों को अवरुद्ध कर वैश्विक खाद्य संकट में योगदान करने का आरोप लगाया है। रूस ने आरोपों से इनकार किया और कहा कि सुरक्षित नौवहन की अनुमति देने के लिए यूक्रेन को काला सागर से समुद्री बारुदी सुरंगों को हटाने की जरूरत है।

तुर्की ने यूक्रेन से अनाज के निर्यात को निर्बाध करने के लिए एक सौदा करने की मांग की है, लेकिन वार्ता में त्वरित प्रगति के कोई संकेत फिलहाल नहीं है। कीव ने चिंता व्यक्त की है कि रूस ओडेसा पर हमले शुरू करने के लिए सौदे का इस्तेमाल कर सकता है।

रूस ने एक व्यस्त नौवहन गलियारे से लगे उस द्वीप पर युद्ध के शुरुआती दिनों में नियंत्रण कर लिया और उसे स्पष्ट रूप से ओडेसा पर हमले के लिए इसे एक मंच के रूप में उपयोग करने की उम्मीद थी।

जब वहां यूक्रेनी सैनिकों को एक रूसी युद्धपोत से आत्मसमर्पण या बमबारी का सामना करने की चेतावनी मिली तो उसके बाद यह द्वीप रूसी आक्रमण के लिए यूक्रेनी प्रतिरोध का प्रतीक बन गया। रूसी चेतावनी के जवाब में यूक्रेन का जवाब था, “रूसी युद्धपोत भाड़ में जाओ।”

द्वीप के यूक्रेनी रक्षकों को रूसियों ने पकड़ लिया था लेकिन बाद में कैदी विनिमय के हिस्से के रूप में मुक्त कर दिया गया था।

द्वीप पर कब्जा करने के बाद, यूक्रेनी सेना ने वहां तैनात एक रूसी छावनी और हवाई रक्षा प्रणाली पर लगातार बमबारी की।

इस बीच पूर्वी मोर्चे पर, रूस ने पूरे डोनबास क्षेत्र पर नियंत्रण करने के लिए यूक्रेनी सेना पर अपना दबाव बनाए रखा है। लड़ाई यहां लिसीचांस्क पर केंद्रित हो गई है जो लुहांस्क प्रांत में अंतिम बचा यूक्रेनी गढ़ है। रूसी सैनिकों और उनके अलगाववादी सहयोगियों ने लुहांस्क के 95 प्रतिशत और डोनेट्स्क के लगभग आधे हिस्से को नियंत्रित कर लिया है। यह दो प्रांत डोनबास का निर्माण करते हैं जहां अधिकतर रूसी बोली जाती है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)