एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | रुपया चार पैसे टूटकर 81.72 प्रति डॉलर पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों की वजह से अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार प्रभावित हुआ और अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया मंगलवार को चार पैसे की गिरावट के साथ 81.72 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

जरुरी जानकारी | रुपया चार पैसे टूटकर 81.72 प्रति डॉलर पर

मुंबई, 29 नवंबर अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों की वजह से अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार प्रभावित हुआ और अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया मंगलवार को चार पैसे की गिरावट के साथ 81.72 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

बाजार सूत्रों के अनुसार, घरेलू शेयर बाजार में मजबूती के रुख और विदेशों में डॉलर के कमजोर होने से रुपये की गिरावट पर कुछ अंकुश लग गया।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 81.58 पर मजबूत खुला। लेकिन बाद में इसमें गिरावट शुरू हो गई। कारोबार के दौरान यह 81.57 के उच्चस्तर और 81.74 के निचले स्तर तक गया। अंत में रुपया चार पैसे की गिरावट के साथ 81.72 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपये का पिछला बंद भाव 81.68 प्रति डॉलर था।

रिलायंस सिक्योरिटीज के वरिष्ठ शोध विश्लेषक, श्रीराम अय्यर ने कहा, ‘‘एक और शांत सत्र में भारतीय रुपये का हाजिर भाव अमेरिकी डॉलर के मुकाबले मंगलवार को थोड़ा कमजोर हो गया। रुपये ने एक छोटे दायरे में कारोबार किया ... इस बीच, चीन के सख्त महामारी संबंधी प्रतिबंधों में संभावित ढील होने की उम्मीदों के बीच चीनी मुद्रा, युआन करीब एक प्रतिशत से अधिक मजबूत हुई, लेकिन दिन के कारोबार के नजरिये से रुपये पर इसका कोई असर नहीं पड़ा।’’

अय्यर ने कहा, ‘‘डॉलर इंडेक्स में आई गिरावट का भी बाजारों पर बहुत कम प्रभाव पड़ा। आर्थिक मोर्चे पर, बुधवार को जारी होने वाले भारत के सितंबर-तिमाही के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) के आंकड़ों पर सभी की नजर रहेगी।’’

इस बीच, दुनिया की छह प्रमुख मुद्राओं की तुलना में डॉलर की कमजोरी या मजबूती को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.33 प्रतिशत की गिरावट के साथ 106.33 पर रह गया।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 2.33 प्रतिशत बढ़कर 85.13 डॉलर प्रति बैरल हो गया।

बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 177.04 अंक बढ़कर 62,681.84 अंक पर बंद हुआ।

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने मंगलवार को शुद्ध रूप से 1,241.57 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर ख़रीदे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 29, 2022 09:22 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).