जरुरी जानकारी | रूचि सोया को बीते वित्त वर्ष की मार्च तिमाही में 314 करोड़ का लाभ

कंपनी ने शेयर बाजार को बताया कि उसे इससे पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में 41.24 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा हुआ था।

कंपनी की मार्च तिमाही में आय 51 प्रतिशत बढ़कर 4,859.5 करोड़ रुपये रही, जो इससे पिछले वर्ष की इसी तिमाही में 3,209.02 करोड़ रुपये थी।

रूचि सोया की वित्त वर्ष 2020-21 में हालांकि शुद्ध लाभ घटकर 680.77 करोड़ रुपये रहा। वित्त वर्ष 2019-20 में कंपनी का शुद्ध लाभ 7,672 करोड़ रुपये था। हालांकि, अपवादस्वरूप चीजों को छोड़कर इसका शुद्ध लाभ तीन गुना बढ़ गया।

कंपनी की कुल आय बीते वित्त वर्ष में बढ़कर 16,382.97 करोड़ रुपये रही, जो इससे पिछले वर्ष में 13,175.36 करोड़ रुपये थी।

बाबा रामदेव के पतंजलि समूह ने वर्ष 2019 में दिवाला प्रक्रिया के तहत रुचि सोया का अधिग्रहण किया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)