नयी दिल्ली, 29 मई सरकारी कंपनी पावर फाइनेंस कॉरपोरेशन (पीएफसी) ने रविंद्र सिंह ढिल्लन को चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक (सीएमडी) नियुक्त करने की शुक्रवार को घोषणा की। उनकी नियुक्ति एक जून से प्रभावी होगी। वह राजीव शर्मा की जगह लेंगे जिनका सेवाकाल इस माह समाप्त हो रहा है।
कंपनी ने एक बयान में कहा कि उसके निदेशक मंडल ने शुक्रवार को सीएमडी नियुक्त किए जाने का अनुमोदान किया। इससे पहले 7 अप्रैल, 2020 को जारी बिजली मंत्रालय ने ढिल्लन को कंपनी का सीएमडी नियुक्त किए एक आदेश जारी किया था।
ढिल्लन 31 मई, 2023 तक या अगले आदेश तक इस पद पर रहेंगे।
कंपनी के मुताबिक, मौजूदा सीएमडी राजीव शर्मा 31 मई 2020 को सेवानिवृत्त हो रहे हैं।
यह भी पढ़े | बिहार: बक्सर के क्वारंटीन सेंटर में युवक की खुराक जानकार सभी दंग, खाता है 40 रोटियां, 10 प्लेट चावल.
ढिल्लन अभी पीएफसी में निदेशक (परियोजना) हैं और उन्हें बिजली क्षेत्र में 35 वर्ष से अधिक के कार्य का अनुभव है। उन्होंने आईआईटी दिल्ली से पढ़ाई की है। पीएफसी में शामिल होने से पहले वह भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड और सेंट्रल इलेक्ट्रिसिटी अथॉरिटी के साथ काम कर चुके हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)












QuickLY