ईटानगर, 22 जून अरुणाचल प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश के कारण हुए भूस्खलन से कई इलाकों का सड़क संपर्क टूट गया है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी)-राजमार्ग के सहायक अभियंता जेमर पदु ने कहा कि पश्चिम सियांग जिले में आलो-पांगिन रोड पर कई जगह भूस्खलन के कारण सड़क संपर्क टूटने की सूचना मिली है।
उन्होंने कहा कि सियांग जिले में लोकपेंग के पास चार स्थानों पर सड़कें भी अवरुद्ध हो गयी हैं।
सहायक अभियंता जेमर पदु ने कहा, ‘‘ लोक निर्माण विभाग ने मलबा हटाने के लिए कर्मचारियों और मशीनरी को तैनात किया है।’’
अधिकारियों ने कहा कि पांगिन-पासीघाट सड़क भी भूस्खलन की चपेट में आ गई है, जिसके परिणामस्वरूप इसके आस-पास के इलाकों का सड़क संपर्क टूट गया है।
उन्होंने बताया कि सिसार के पास पासीघाट-मेबो-बोमजिर-दंबुक रोड पर भी व्यवधान की सूचना मिली है।
गौरतलब है कि राज्य में पिछले कुछ दिनों से कई जगहों पर भारी बारिश हो रही है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)











QuickLY