देश की खबरें | विदेशों में फंसे 177 भारतीयों को लेकर लौटा विमान चंडीगढ़ हवाईअड्डे पर उतरा
जियो

चंडीगढ़, 15 जून लॉकडाउन के कारण दुबई में फंसे 177 भारतीयों को लेकर एक विशेष विमान सोमवार को चंडीगढ़ अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर उतरा।

हवाई अड्डे के अधिकारियों ने कहा कि विमान संख्या 'आईजीओ 1428' में पंजाब के 168 यात्री थे जबकि हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू और कश्मीर और चंडीगढ़ से दो-दो और उत्तराखंड का एक यात्री था।

यह भी पढ़े | मुंबई और कोंकण में अगले दो दिन तक हो सकती है भारी बारिश, मौसम विभाग ने जाहिर की आशंका: 15 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

पंजाब स्वास्थ्य विभाग के डॉक्टरों की एक टीम ने कोरोना वायरस के मद्देजनर सभी यात्रियों की जांच की।

जांच के बाद यात्रियों को संबंधित राज्यों के प्रतिनिधियों को सौंपा गया।

यह भी पढ़े | कोरोना संकट के बीच 16 जून से मुंबई एयरपोर्ट पर हर दिन होगा 100 फ्लाइट्स का परिचालन.

उन्होंने कहा कि तय दिशा-निर्देशों के अनुसार सभी को पृथक-वास में भेजा जाएगा।

कोविड-19 महामारी के मद्देनजर जारी नए दिशानिर्देशों के अनुसार चंडीगढ़ हवाईअड्डे द्वारा सभी व्यवस्थाएं की गई ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)