देश

Mumbai Metro Construction Site Accident: मुंबई के BKC में मेट्रो निर्माण स्थल पर हादसा, बीम उठाते समय क्रेन पलटी; देखें VIDEO

मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स (बीकेसी) में मेट्रो निर्माण कार्य के दौरान बुधवार को एक बड़ा हादसा हुआ. यहां एक भारी-भरकम बीम (गर्डर) को पिलर पर चढ़ाने का काम चल रहा था, तभी अचानक वह नीचे गिर गया

Mumbai Metro Construction Site Accident: मुंबई के BKC में मेट्रो निर्माण स्थल पर हादसा, बीम उठाते समय क्रेन पलटी; देखें VIDEO
(Photo Credits ANI)

Mumbai Metro Construction Site Accident: मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स (बीकेसी) में मेट्रो निर्माण कार्य के दौरान बुधवार को एक बड़ा हादसा हुआ. यहां एक भारी-भरकम बीम (गर्डर) को पिलर पर चढ़ाने का काम चल रहा था, तभी अचानक वह नीचे गिर गया. इस घटना के कारण बीम को उठाने में इस्तेमाल की जा रही मोबाइल क्रेन भी असंतुलित होकर पलट गई. गनीमत रही कि इस दुर्घटना में किसी के हताहत होने की कोई बड़ी खबर नहीं है.

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ घटना का वीडियो

इस हादसे का एक वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि निर्माण स्थल पर काम चल रहा था और जैसे ही क्रेन ने बीम को हवा में उठाया, अचानक क्रेन का संतुलन बिगड़ गया और वह पूरी तरह पलट गई. इसके साथ ही वह भारी बीम भी नीचे आ गिरा.वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय लोगों ने निर्माण कार्यों में सुरक्षा मानकों को लेकर सवाल उठाए हैं.  Mulund Metro Slab Collapse: मुलुंड मेट्रो हादसे पर डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे की कार्रवाई, इंजीनियर सस्पेंड, दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत, 3 हुए है जख्मी

BKC में मेट्रो निर्माण स्थल पर बड़ा हादसा

सुरक्षा मानकों की जांच जरूरी

इस घटना के बाद से निर्माण स्थल पर अफरा-तफरी का माहौल रहा. घटनास्थल पर संबंधित अधिकारी और सुरक्षाकर्मी तुरंत पहुंचे ताकि स्थिति को नियंत्रित किया जा सके. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, क्रेन का संतुलन बिगड़ने के कारण यह हादसा हुआ, लेकिन तकनीकी खराबी या मानवीय लापरवाही की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है.

बीकेसी में चल रहा है मेट्रो का विस्तार

मुंबई में मेट्रो के विस्तार के लिए बड़े पैमाने पर निर्माण कार्य चल रहे हैं. बीकेसी इलाका शहर का एक प्रमुख व्यावसायिक केंद्र है, जहाँ भारी ट्रैफिक और लोगों की आवाजाही रहती है. ऐसे में निर्माण कार्य के दौरान हुई यह चूक सुरक्षा व्यवस्था पर एक बड़ा प्रश्नचिन्ह खड़ा करती है। प्रशासन अब इस बात की जांच कर रहा है कि भारी मशीनों के संचालन के दौरान किन सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन नहीं किया गया.

घटना के बाद प्रभावित क्षेत्र में एहतियात के तौर पर काम को कुछ समय के लिए रोक दिया गया है ताकि क्रेन और मलबे को सुरक्षित रूप से हटाया जा सके.फिलहाल, अधिकारियों की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी कर विस्तृत ब्यौरा देने का इंतजार किया जा रहा है.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 15, 2026 08:18 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).