Education Ministry office Fire Video: दिल्ली के विकास मार्ग पर स्थित शिक्षा मंत्रालय के दफ्तर में लगी आग, काबू पाने में जुटी दमकल की टीमें
देश की राजधानी दिल्ली के विकास मार्ग स्थित शिक्षा मंत्रालय के कार्यालय की दूसरी मंजिल पर सोमवार को अचानक आग लग गई. घटना की जानकारी मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं और आग पर काबू पाने के प्रयास जारी हैं.
Education Ministry office Fire Video: देश की राजधानी दिल्ली से एक बड़ी घटना सामने आई है. दिल्ली के विकास मार्ग स्थित शिक्षा मंत्रालय (Ministry of Education) के कार्यालय की दूसरी मंजिल पर सोमवार को अचानक भीषण आग लग गई. आग लगने की खबर मिलते ही प्रशासनिक अमले और दमकल विभाग में हड़कंप मच गया. सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंच गईं और आग पर काबू पाने के प्रयास युद्धस्तर पर शुरू कर दिए गए हैं.
सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल
इस अग्निकांड से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर भी तेजी से वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि इमारत की दूसरी मंजिल से धुएं का गुबार निकल रहा है और दमकल विभाग की टीमें मुस्तैदी के साथ आग पर काबू पाने के लिए कड़ी मशक्कत कर रही हैं. घटनास्थल पर स्थानीय पुलिस और राहत कर्मी भी मौजूद हैं. यह भी पढ़े: Delhi Fire Tragedy: दिल्ली के विवेक विहार में चार मंजिला इमारत में तड़के लगी भीषण आग, नींद में सो रहे 4 लोगों की मौत से मचा कोहराम; VIDEO
शिक्षा मंत्रालय के दफ्तर में लगी लगी भषण आग
#WATCH | Delhi | Efforts underway to douse the fire on the second floor of the Ministry of Education office, Vikas Marg. Further details awaited. https://t.co/p8Ukdd9pRw pic.twitter.com/qPPVU3Pb8n
— ANI (@ANI) June 1, 2026
सुरक्षा के मद्देनजर इमारत को कराया गया खाली
शुरुआती जानकारी के अनुसार, जैसे ही कार्यालय परिसर में आग और धुएं को देखा गया, सुरक्षा के मद्देनजर पूरी इमारत को तुरंत खाली करा लिया गया. गनीमत यह रही कि समय रहते सतर्कता बरतने के कारण किसी भी व्यक्ति के हताहत होने या फंसने की खबर अभी तक सामने नहीं आई है. आसपास के इलाके को भी पुलिस ने सुरक्षा घेरे में ले लिया है ताकि दमकल की गाड़ियों को आने-जाने में कोई बाधा न हो.
जांच और विस्तृत विवरण का इंतजार
आग लगने की इस घटना में कार्यालय के भीतर रखे जरूरी दस्तावेजों और सरकारी संपत्ति को कितना नुकसान पहुंचा है, इसका सटीक आकलन आग पूरी तरह बुझने के बाद ही किया जा सकेगा. फिलहाल दमकल कर्मियों की प्राथमिकता आग को अन्य मंजिलों पर फैलने से रोकने की है. आग लगने के सही कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है, पुलिस और संबंधित विभाग मामले की जांच में जुट गए हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 01, 2026 12:36 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

