देश की खबरें | ठाकरे पर कार्टून साझा करने पर सेवानिवृत्त नौसेना अधिकारी से मारपीट, चार लोग गिरफ्तार
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

मुंबई, 11 सितंबर महाराष्ट्र में शुक्रवार को मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे पर बने एक कार्टून को व्हाट्सऐप पर साझा करने पर कथित शिवसेना कार्यकर्ताओं ने 62 वर्षीय एक सेवानिवृत्त नौसेना अधिकारी से मारपीट की। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने कहा कि इस संबंध में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

यह भी पढ़े | Uttar Pradesh: CM योगी आदित्यनाथ ने कहा- नवरात्र से पहले गड्ढा मुक्त हो प्रदेश.

एक अधिकारी ने कहा कि यह घटना सुबह करीब 11.30 बजे उपनगर कांदिवली के लोखंडवाला कॉम्प्लेक्स इलाके में हुई।

उन्होंने कहा, ‘‘सेवानिवृत्त नौसेना अधिकारी मदन शर्मा ने एक व्हाट्सऐप ग्रुप में ठाकरे पर एक कार्टून भेजा था। कुछ शिवसेना कार्यकर्ता उनके घर गए और उनके साथ मारपीट की। शर्मा की आंख में चोट लग गई और अस्पताल में उनका इलाज किया जा रहा है।’’

यह भी पढ़े | Maharashtra: मुख्यमंत्री पर बना कार्टून साझा करने पर सेवानिवृत्त नौसेना अधिकारी से मारपीट.

अधिकारी ने बताया कि भारतीय दंड संहिता की धारा 325 और दंगे से संबंधित प्रावधानों के तहत छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

उन्होंने कहा कि इस मामले में देर शाम कमलेश कदम और तीन अन्य लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया। मामले की जांच जारी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)