विदेश की खबरें | मतगणना रोकने की ट्रंप की मांग से रिपब्लिकन नेताओं के मतभेद

केंटकी में मंगलवार को सीनेट का चुनाव जीत चुके ट्रंप के सहयोगी एवं सीनेट के बहुमत नेता मिच मैककॉनेल ने संवाददाताओं से कहा कि मतगणना समाप्त नहीं हुई है और चुनाव जीतने का दावा किया जा रहा है।

फ्लोरिडा से रिपब्लिकन सीनेटर मार्को रूबियो ने ट्वीट किया, ‘‘वैध मतों की गिनती में अगर दिन लगते हैं तो यह धोखाधड़ी नहीं है।’’

यह भी पढ़े | Pakistan: आतंकी हाफिज सईद के तीन सहयोगियों को 16 साल तक की सजा.

सीनेटर लिजा मुर्कोस्की ने कहा कि चुनाव परिणाम आ रहे हैं और सभी को संयम बरतना चाहिए।

उन्होंने एक बयान में कहा, ‘‘यह जरूरी है कि हम चुनाव अधिकारियों को उनका काम पूरा करने का समय दें और हम सुनिश्चित करें कि सारे मतों की वैध तरीके से गिनती हो।’’

यह भी पढ़े | Coronavirus Update Worldwide: वैश्विक स्तर पर कोरोना के आकड़ें हुए 4.85 करोड़, अब तक 1.23 लाख से अधिक संक्रमितों की हुई मौत.

डेमोक्रेटों पर चुनाव गलत तरह से जीतने की कोशिश करने के ट्रंप के आरोपों पर रिपब्लिकन नेता एडम किजिंगर ने कहा, ‘‘वोट गिने जाएंगे और आप जीतेंगे या हारेंगे। और अमेरिका इसे स्वीकार करेगा।’’

ट्रंप से सार्वजनिक रूप से मतभेद जताते हुए दिये गये रिपब्लिकन नेताओं के बयान अहमियत रखते हैं।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)