नयी दिल्ली, छह सितंबर रिलायंस रिटेल ने अभिनेत्री आलिया भट्ट द्वारा प्रवर्तित बच्चों (किड्स) और मातृत्व संबंधी कपड़ों के ब्रांड एड-अ-मम्मा की 51 प्रतिशत हिस्सेदारी का अधिग्रहण किया है।
उद्योगपति मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) के खुदरा परिचालन वाली कंपनी रिलायंस रिटेल वेंचर्स लिमिटेड (आरआरवीएल) ने बयान में कहा कि उसका लक्ष्य ब्रांड एड-अ-मम्मा को गतिशील वृद्धि पथ पर ले जाना है।
दोनों कंपनियों ने संयुक्त बयान में कहा, “यह संस्थापक आलिया भट्ट के साथ नजदीकी से सहयोग करेगी और कारोबार को आगे बढ़ाने के लिए अपनी अनुषंगी रिलायंस ब्रांड्स लिमिटेड की प्रबंधन शक्ति का लाभ उठाएगी।”
बयान में कहा गया, “आरआरवीएल ने बच्चों और मातृत्व परिधानों के आलिया भट्ट के ब्रांड एड-ए-मम्मा के साथ 51 प्रतिशत बहुमत हिस्सेदारी के अधिग्रहण के लिए संयुक्त उद्यम (जेवी) पर हस्ताक्षर किए हैं।”
कंपनी ने कहा कि एड-अ-मम्मा की स्थापना आलिया भट्ट ने 2020 में 2-12 साल के बच्चों के लिए एक परिधान ब्रांड के रूप में की थी।
पिछले साल इसने अपने उत्पादों में मातृत्व से जुड़े परिधानों को भी शामिल किया था।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)










QuickLY