स्थानीय आपदा प्रबंधन एजेंसी ने कहा कि आग लगने की घटना में 20 लोग झुलस गए हैं जिनमें रिफाइनरी में काम करने वाले मजदूर और घटनास्थल के पास से गुजरने वाले लोग शामिल हैं।
सरकारी तेल एवं गैस कंपनी पर्टेमिना के मुख्य कार्यकारी अधिकारी निक विद्यावती ने कहा कि दमकल कर्मी आग बुझाने की कोशिश कर रहे हैं।
उन्होंने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि आग लगने की घटना की जांच की जा रही है।
पर्टेमिना के अधिकारियों ने कहा कि जब आग लगी तब बिजली गिरी थी और भारी बारिश हुई थी।
राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन एजेंसी ने कहा कि आसपास के गांवों के 912 लोगों को तीन बचाव केंद्रों में रखा गया है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY