देश की खबरें | सुशांत के परिवार के बारे में राउत ‘‘ओछी बातें कर रहे हैं’’ : कांग्रेस नेता निरूपम ने लगाया आरोप
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

मुंबई, 10 अगस्त कांग्रेस नेता संजय निरूपम ने सोमवार को शिवसेना सांसद संजय राउत पर परोक्ष हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि वह दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के परिवार के बारे में ‘‘ओछी बातें कर रहे हैं।’’ साथ ही, उन्होंने भगवा पार्टी से संवेदनशीलता दिखाने को भी कहा।

निरूपम ने यह भी कहा कि हर परिवार की कुछ कहानी होती है, शिवसेना वालों की भी है।

यह भी पढ़े | 'आत्मनिर्भर भारत सप्ताह' के उद्घाटन अवसर पर आप सबके बीच उपस्थित होकर मुझे बड़ी खुशी हो रही है: रक्षा मंत्री : 10 अगस्त 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उल्लेखनीय है कि राउत ने रविवार को दावा किया था कि सुशांत के अपने पिता के साथ मधुर संबंध नहीं थे। सुशांत को अपने पिता की दूसरी शादी स्वीकार्य नहीं थी।

राउत ने यह टिप्पणी शिवसेना के मुखपत्र ‘सामना’ में अपने साप्ताहिक स्तंभ ‘‘रोखठोक’’ में की थी।

यह भी पढ़े | Rajasthan Political Crisis: बीएसपी से कांग्रेस में शामिल होने वाले विधायकों के खिलाफ बीजेपी नेता मदन दिलावर की सुप्रीम कोर्ट में याचिका, सुनवाई कल तक के लिए स्थगित.

सुशांत (34) का शव 14 जून को बांद्र स्थित उनके आवास में फंदे से लटका हुआ मिला था।

राउत का नाम लिये बगैर निरूपम ने ‘सुशांत डेथ मिस्ट्री’ हैशटैग के साथ ट्वीट किया, ‘‘शिवसेना के सांसद, सुशांत सिंह राजपूत के परिवार के बारे में ओछी बातें कर रहे हैं। हर परिवार की अपनी कहानी होती है। शिवसेना वालों की भी बहुत है। लेकिन सुशांत की मृत्यु एक संवेदनशील विषय है। शिवसेना को संवेदनशीलता दिखानी चाहिए, न कि टुच्चापन।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)