देश की खबरें | रणदीप हुड्डा ने फिल्म ‘राधे’ की शूटिंग पूरी की
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

मुंबई, 13 अक्टूबर अभिनेता रणदीप हुड्डा ने मंगलवार को कहा कि उन्होंने सलमान खान अभिनीत फिल्म ‘राधे:योर मोस्ट वांटेड भाई’ की शूटिंग पूरी कर ली है।

कोरोना वायरस महामारी के कारण फिल्म की शूटिंग रोक दी गई थी। फिल्म का एक गाना और कुछ दृश्यों की शूटिंग बाकी थी।

यह भी पढ़े | Temple Re-Opening in Maharashtra: मंदिर खोलने को लेकर शरद पवार ने लिखी पीएम मोदी को लिखा पत्र, राज्यपाल की पर उठाए सवाल.

फिल्म निर्माताओं ने पिछले सप्ताह लोनावाला के पास आंबी घाटी में गाने की शूटिंग के साथ फिल्म का काम फिर से शुरु किया।

हुड्डा ने मंगलवार को इंस्टाग्राम पर अपनी दो तस्वीरें साझा कर पोस्ट किया, “अब काम पूरा हो गया....गुडबाय दोस्तों! नए सामान्य जीवन की एक झलक के लिए स्वाइप करें।”

यह भी पढ़े | SRH vs CSK, IPL 2020:.

फिल्म ‘राधे’ का निर्देशन प्रभुदेवा कर रहे हैं और यह फिल्म ईद पर रिलीज होने वाली थी लेकिन कोविड-19 के कारण इसे टाल दिया गया था।

इस फिल्म में दिशा पटानी, जैकी श्रॉफ, गौतम गुलाटी और गोविंद नामदेव भी नजर आएंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)