देश की खबरें | संक्रमण के कारण नोएडा में इस वर्ष नहीं होगी रामलीला
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नोएडा, नौ सितंबर कोरोना वायरस संक्रमण के कारण इस वर्ष गौतमबुद्ध नगर में रामलीला का आयोजन नहीं किया जाएगा साथ ही विजयदशमी का पर्व भी प्रतीकात्मक तौर पर मनाया जाएगा। आयोजकों ने यह जानकारी दी।

नोएडा सेक्टर-21ए स्थित श्रीसनातन धर्म रामलीला समिति, सेक्टर-46 में श्रीराम लखन धार्मिक लीला समिति तथा सेक्टर- 62 में श्रीराम मित्र मंडल रामलीला समिति प्रत्येक वर्ष भव्य रामलीला का आयोजन करती है।

यह भी पढ़े | Rajasthan Shocker: पुजारी को जिंदा जलाने के मामले को लेकर बीजेपी नेता राज्यवर्धन सिंह राठौड़ का गहलोत सरकार पर बड़ा हमला, कहा-सूबे में गुंडों का राज.

संक्रमण के कारण शहर की सभी प्रमुख समितिओं ने रामलीलाओं का मंचन नहीं करने का निर्णय लिया है।

श्री सनातन धर्म रामलीला समिति के महासचिव संजय बाली ने बताया कि संक्रमण को ले कर जारी दिशा निर्देशों के मुताबिक आयोजन में केवल 100 लोगों को आने की अनुमति दी गई है और इसे देखते हुए भव्य रामलीला का आयोजन कराना कतई संभव नहीं है

यह भी पढ़े | नई दिल्ली: PM नरेंद्र मोदी की ‘हवा से पानी बनाने का’ कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने उड़ाया मजाक, BJP ने की निंदा.

उन्होंने बताया कि समिति के सदस्य भगवान श्रीराम की प्रतिदिन आरती करेंगे और विजयदशमी के दिन प्रतीकात्मक तौर पर रावण, कुंभकरण, मेघनाथ के छोटे पुतलों का दहन किया जाएगा।

श्रीराम लखन धार्मिक लीला समिति के महासचिव राघवेंद्र दुबे ने बताया कि संक्रमण के कारण इस बार रामलीला का आयोजन नहीं किया जाएगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)