देश की खबरें | रैना, पंत ने नेट अभ्यास शुरू किया

नयी दिल्ली, 13 जुलाई भारतीय क्रिकेटरों ऋषभ पंत और सुरेश रैना ने कोविड-19 महामारी के कारण लंबे ब्रेक के बाद हाल में नेट अभ्यास शुरू किया।

सभी एहतियाती कदम उठाते हुए दोनों को गाजियाबाद में नेट सत्र के दौरान बल्लेबाजी करते हुए देखा गया। गाजियाबाद में कोरोना वायरस के तीन हजार से अधिक पुष्ट मामले सामने आ चुके हैं।

यह भी पढ़े | नेपाल के PM केपी ओली का विवादित बयान, बोले- असली अयोध्या नेपाल में है, भगवान राम नेपाली हैं.

रैना और पंत से पहले चेतेश्वर पुजारा, उमेश यादव और इशांत शर्मा जैसे भारत में स्टार खिलाड़ी भी नेट अभ्यास शुरू कर चुके हैं।

बायें हाथ के बल्लेबाज रैना ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर अपने अभ्यास का वीडियो भी साझा किया।

यह भी पढ़े | नेपाल के पीएम केपी शर्मा ओली का विवादित बयान, बोले भगवान राम नेपाली थे, असली अयोध्या भारत में नहीं बल्कि नेपाल में है : 13 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

तैंतीस साल के रैना ने पोस्ट के साथ लिखा, ‘‘कड़ी मेहनत, कभी हार नहीं माने और फल पाओ।’’

सीमित ओवरों के विशेषज्ञ बल्लेबाज रैना पिछली बार भारत की ओर से इंग्लैंड में 2018 में खेले गए थे और इसके बाद से उन्हें भारतीय टीम में जगह बनाने के लिए जूझना पड़ रहा है।

विकेटकीपर बल्लेबाज पंत को भी नेट सत्र का लुत्फ उठाते देखा गया।

कोरोना वायरस महामारी के कारण मार्च से सभी खेल गतिविधियां ठप्प पड़ी हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)