देश की खबरें | रेलवे 20 अक्टूबर से 30 नवंबर के बीच 392 पर्व विशेष ट्रेनें चलाएगा
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 13 अक्टूबर रेलवे ने मंगलवार को ऐलान किया कि आगामी त्यौहारी मौसम को देखते हुए वह 20 अक्टूबर से 30 नवंबर के बीच 392 पर्व विशेष ट्रेनों का संचालन करेगा।

रेल मंत्रालय ने एक बयान में बताया कि रेलवे को त्यौहारी मौसम के मद्देनजर यात्रियों की भीड़ का अंदेशा है, जिसे देखते हुए यह फैसला किया गया है।

यह भी पढ़े | कोरोना को मत देने वाले उप राष्ट्रपति Venkaiah Naidu ने कहा- शारीरिक तंदरुस्ती, मानसिक दृढ़ता और देशी भोजन ने मुझे कोविड-19 से उबरने में मदद की.

बयान में बताया गया है कि दुर्गा पूजा, दशहरा, दिवाली और छठ पूजा के दौरान छुट्टियों की वजह से मुसाफिरों की बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए कोलकाता, पटना, वाराणसी, लखनऊ समेत अन्य स्थलों के लिए विशेष ट्रेनें चलाई जाएंगी।

अब तक रेलवे ने 300 से अधिक मेल/एक्सप्रेस रेल गाड़ियों को सेवा में लगाया है जो समूचे देश में अब नियमित तौर पर चल रही हैं।

यह भी पढ़े | Durga Puja 2020: असम सरकार ने दुर्गा पूजा के लिए जारी की SOP, पंडालों की स्थापना और मूर्ति विसर्जन के लिए दिए दिशा निर्देश.

अधिकारियों ने बताया कि ये पर्व विशेष ट्रेनें 30 नवंबर तक ही चलेंगी।

मंगलवार को जारी आदेश में रेलवे बोर्ड ने कहा कि ये पर्व विशेष ट्रेनें 55 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से चलेंगी और विशेष रेल गाड़ियों का किराया इनपर लागू होगा।

रेलवे ने कोरोना वायरस महामारी के कारण अपनी नियमित सेवा को स्थगित कर दिया है और मांग तथा जरूरत के हिसाब से रेल गाड़ियों का संचालन कर रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)