देश की खबरें | कोविड-19 मामले सामने आने के बाद रेल भवन 14 और 15 जुलाई को बंद रहेगा

नयी दिल्ली, 13 जुलाई मध्य दिल्ली में भारतीय रेलवे का मुख्यालय रेल भवन कोविड-19 के कुछ और मामले उसके परिसर में सामने आने के बाद 14 और 15 जुलाई को बंद रहेगा। सोमवार को जारी एक आदेश में यह जानकारी दी गई है।

इमारत में कार्यरत 42 रेलवे कर्मी अब तक कोरोना वायरस से संक्रमित पाये गये है। इनमें से कुछ स्वस्थ होने के बाद अपनी ड्यूटी पर वापस लौट आये है।

यह भी पढ़े | नेपाल के PM केपी ओली का विवादित बयान, बोले- असली अयोध्या नेपाल में है, भगवान राम नेपाली हैं.

आदेश के अनुसार रेल भवन में नौ, 10 और 13 जुलाई को लगाये गये रैपिड-एंटीजन जांच शिविरों के दौरान ये नये मामले सामने आये है।

इसमें कहा गया है, ‘‘इस तरह 14 और 15 जुलाई, 2020 को रेल भवन में सभी कार्यालयों को बंद करने का निर्णय लिया गया है, ताकि कमरों और सामान्य क्षेत्रों को संक्रमण मुक्त किया जा सके।’’

यह भी पढ़े | नेपाल के पीएम केपी शर्मा ओली का विवादित बयान, बोले भगवान राम नेपाली थे, असली अयोध्या भारत में नहीं बल्कि नेपाल में है : 13 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

आदेश में कहा गया है, ‘‘इस अवधि के दौरान सभी अधिकारी और कर्मचारी घर से काम करेंगे और हर समय फोन और संचार के अन्य इलेक्ट्रॉनिक साधनों पर उपलब्ध रहेंगे।’’

मार्च से ऐसा तीसरी बार है जब कोविड-19 मामलों के कारण रेलवे मुख्यालय को बंद किया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)