देश की खबरें | प्रधानमंत्री पर राहुल का तंज: ‘असत्य की गंदगी’ भी साफ करनी है
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, आठ अगस्त कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र की ओर से ‘गंदगी भारत छोड़ो’ अभियान का आह्वान किए जाने के बाद उन पर कटाक्ष करते हुए शनिवार को कहा कि देश में लगातार बढ़ती ‘असत्य की गंदगी’ भी साफ करनी है।

उन्होंने प्रधानमंत्री कार्यालय (पीमएओ) के एक ट्वीट को रिट्वीट करते हुए कटाक्ष किया, ‘‘क्यों नहीं! हमें तो एक कदम आगे बढ़कर, देश में लगातार बढ़ती 'असत्य की गंदगी' भी साफ़ करनी है।’’

यह भी पढ़े | Maharashtra Coronavirus Updates: कोरोना की चपेट में महाराष्ट्र, 12822 नए मरीज पाए जाने के बाद संक्रमितों की संख्या बढ़कर 5 लाख के पार पहुंची.

कांग्रेस नेता ने सवाल किया कि क्या प्रधानमंत्री चीन के साथ गतिरोध को लेकर सत्य देश को बताकर इस सत्याग्रह की शुरुआत करेंगे?

राहुल गांधी ने पीएमओ के जिस ट्वीट का हवाला दिया उसमें प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ‘‘भारत छोड़ो के ये सभी संकल्प स्वराज से सुराज की भावना के अनुरूप ही हैं। इसी कड़ी में आज हम सभी को ‘गंदगी भारत छोड़ो’ का भी संकल्प दोहराना है।’’

यह भी पढ़े | Rahul Gandhi’s fresh attack on PM Modi: राहुल गांधी का पीएम मोदी पर हमला, पूछा- क्या देश को चीनी आक्रमण का सत्य बताएंगे.

प्रधानमंत्री ने शनिवार को देशवासियों से स्वतंत्रता दिवस तक एक सप्ताह लंबा ‘‘गंदगी भारत छोड़ो’’ अभियान चलाने का आह्वान किया और कहा कि ‘‘स्वच्छ भारत अभियान’’ ने हर देशवासी के आत्मविश्वास और आत्मबल को बढ़ाया है तथा इससे जो चेतना पैदा हुई है, उसका बहुत बड़ा लाभ कोरोना वायरस के विरुद्ध लड़ाई में मिल रहा है।

राजधानी स्थित राजघाट के समीप नवनिर्मित ‘‘राष्ट्रीय स्वच्छता केंद्र’’(आरएसके) का उद्घाटन करने के बाद प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में आजादी के आंदोलन के दौरान महात्मा गांधी के दिये नारे ‘‘अंग्रेजों भारत छोड़ो’’ की तर्ज पर ‘‘गंदगी भारत छोड़ो’’ का यह आह्वान किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)