देश की खबरें | वायु सेना दिवस की परेड में शामिल होगा राफेल लड़ाकू विमान
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, तीन अक्टूबर भारतीय वायु सेना (आईएएफ) के एक अधिकारी ने शनिवार को बताया कि हाल में शामिल राफेल विमान आठ अक्टूबर को वायु सेना दिवस की परेड में हिस्सा लेगा।

वर्ष 1932 में भारतीय वायु सेना की स्थापना के उपलक्ष्य में वायु सेना दिवस मनाया जाता है। इस साल वायुसेना 88वीं वर्षगांठ मनाएगी। गाजियाबाद में हिंडन एयरबेस पर वार्षिक परेड में विभिन्न विमानों को प्रदर्शित किया जाएगा।

यह भी पढ़े | दिल्ली की टीम ने कोलकाता को जीत के लिए दिया 229 रनों का लक्ष्य: 3 अक्टूबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

वायु सेना के एक अधिकारी ने बताया, ‘‘आठ अक्टूबर को वायु सेना दिवस की परेड में दूसरे विमानों के साथ ही राफेल विमान भी हिस्सा लेगा।’’

वायु सेना ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘राफेल 4.5 पीढ़ी का लड़ाकू विमान है। दोहरे इंजन ओम्नीरोल के साथ हवाई टोही, सटीकता से वार, जहाज रोधी और परमाणु संपन्न, हथियारों से लैस है।’’

यह भी पढ़े | CM Yogi Adityanath Orders CBI Probe into Hathras Case: हाथरस केस में सीएम योगी आदित्यनाथ ने दिए CBI जांच के आदेश.

वायु सेना में औपचारिक रूप से 10 सितंबर को पांच राफेल लड़ाकू विमान शामिल किए गए थे। इससे देश की वायु क्षमता में जबरदस्त बढ़ोतरी हुई है।

बहु-उद्देश्यीय भूमिका में कामयाब राफेल विमानों को सटीकता से हमला करने और वायु क्षेत्र में दबदबा कायम करने के लिए जाना जाता है।

पांच राफेल विमान की पहली खेप 29 जुलाई को फ्रांस से भारत आ गयी थी। नवंबर तक चार से पांच और राफेल लड़ाकू विमानों के आने की संभावना है ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)