देश की खबरें | बरसाना में सादगी से मनाया गया राधारानी का जन्म महोत्सव
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

मथुरा, 26 अगस्त भगवान श्रीकृष्ण के प्रेम की परम प्रतीक राधारानी का जन्मोत्सव बुधवार को ब्रज क्षेत्र के प्रसिद्ध तीर्थ बरसाना में ब्रह्मांचल पर्वत पर स्थित लाड़िली जी विख्यात मंदिर में कोरोना वायरस के चलते फैली महामारी के कारण सादगी से मनाया गया

जन्मोत्सव में मंदिर में सेवा करने गोस्वामी एवं वहां तैनात सुरक्षाकर्मी ही उपस्थित थे। बाहरी श्रद्धालुओं के लिए मंदिर में प्रवेश पर प्रतिबंध लागू है।

यह भी पढ़े | Rahul Gandhi On RBI Report: राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर साधा निशाना, ट्वीट कर बोले- ध्यान भटकाने से नहीं, गरीबों को पैसे देने से पटरी पर आएगी देश की अर्थव्यवस्था.

ब्रजाचार्य पीठाधीश्वर कृष्णाचार्य भट्ट ने बताया, ‘बुधवार को सुबह चार बजे ब्रह्म मुहूर्त में राधारानी के विग्रह का विधि-विधान पूर्वक अभिषेक किया गया।’’

उन्होंने बताया, ‘वृषभानु नंदिनी ने भादो मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी को अनुराधा तथा मूल नक्षत्र में जन्म लिया था।’’

यह भी पढ़े | Sonia Gandhi’s Virtual Meet with CMs of 7 States: पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने कहा, JEE और NEET की परीक्षा टालने के लिए सब राज्य की सरकारें SC चले.

बुधवार तड़के मंदिर में सेवा करने वाले गोस्वामी समाज के पुजारियों ने दूध, दही, शहद, बूरा, इत्र, घी, गुलाब जल, गोघृत, पंच मेवा, पंच नवरत्न, केसर आदि से श्रीजी के श्रीविग्रह का अभिषेक किया गया।

राधारानी का जन्मस्थान माने जाने वाले बलदेव क्षेत्र के एक और गांव रावल में भी राधारानी के मंदिर में अभिषेक किया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)