कोझिकोड (केरल), 13 नवंबर केरल के कालीकट अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से दोहा जाने वाली कतर एयरलाइंस की एक उड़ान सोमवार को तकनीकी कारणों से रद्द कर दी गई। हवाई अड्डे के सूत्रों ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि विमान संख्या क्यूआर 537 तड़के करीब चार बजे प्रस्थान करने वाली थी।
सूत्रों ने बताया कि दोहा जाने वाले 135 यात्रियों को होटलों में स्थानांतरित कर दिया गया है।
उन्होंने कहा कि यात्रियों को लेने के लिए कतर से एक वैकल्पिक विमान आएगा या तकनीकी समस्या को ठीक किया जाएगा।
सूत्रों ने बताया कि दोनों में से किसी भी विकल्प को अपनाने पर लगभग आठ घंटे का वक्त लगेगा, इसलिए यात्री शाम को ही दोहा के लिए रवाना हो सकेंगे।
साजन संतोष
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY