देश की खबरें | पंजाब पुलिस ने पूर्व डीजीपी सुमेध सैनी के चंडीगढ़ स्थित आवास पर छापा मारा
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

चंडीगढ़, 28 अगस्त पंजाब पुलिस के दल ने यहां राज्य के पूर्व पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) सुमेध सिंह सैनी के घर पर शुक्रवार तड़के छापा मारा। छापेमारी 1991 में सैनी पर चंडीगढ़ में हुए एक आतंकी हमले के बाद एक व्यक्ति के लापता होने के सिलसिले में दर्ज मामले में की गई।

अधिकारियों ने बताया कि सैनी अपने आवास पर नहीं मिले।

यह भी पढ़े | बिहार: चारा घोटाले के चाईबासा मामले में लालू प्रसाद यादव की जमानत याचिका पर 11 सितंबर को होगी सुनवाई.

चंडीगढ़ औद्योगिक एवं पर्यटन निगम के कनिष्ठ अभियंता रहे बलवंत सिंह मुल्तानी की गुमशुदगी के सिलसिले में पूर्व डीजीपी के खिलाफ इस साल मई में मामला दर्ज किया गया था।

मोहाली के रहने वाले मुल्तानी को सैनी पर हुए आतंकवादी हमले के बाद पुलिस ने पकड़ा था। प्राथमिकी के मुताबिक 1991 में घटना के वक्त सैनी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक थे।

यह भी पढ़े | अरुणाचल में कोरोना वायरस के 78 नए मामले आए सामनें, COVID-19 के मरीजों की संख्या हुई 3,633.

सैनी तथा छह अन्य के खिलाफ मुल्तानी के भाई पलविंदर की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया।

छापेमारी से एक दिन पहले मोहाली की एक अदालत ने इस मामले में सैनी की अग्रिम जमानत याचिका पर फैसला सुरक्षित रखा था।

अदालत ने 21 अगस्त को पंजाब पुलिस को सैनी के खिलाफ इस मामले में हत्या का आरोप जोड़ने की इजाजत दी थी।

गुमशुदगी के इस मामले में सह-आरोपी चंडीगढ़ पुलिस के दो अधिकारी सरकारी गवाह बन गए थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)