
फगवाड़ा, 10 मई फगवाड़ा जिले के खलयान और साहनी गांवों के बीच शनिवार को तड़के एक खेत में अज्ञात वस्तु गिरी। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
स्थानीय लोगों ने बताया कि खलयान गांव में मेजर सिंह के खेतों से आधी रात को दो बजकर 40 मिनट पर विस्फोट जैसी आवाज सुनाई दी थी।
अधिकारियों ने बताया कि अज्ञात वस्तु के टकराने से खेत में करीब सात से आठ फुट गहरा और 12 से 14 फुट चौड़ा गड्ढा हो गया।
अज्ञात वस्तु के कुछ हिस्से खेत में बिखरे पड़े मिले।
स्थानीय लोगों ने बताया कि प्रक्षेपास्त्र गिरने के बाद गेहूं के भूसे में भी आग लग गई, जिसे दमकलकर्मियों ने बुझा दिया।
इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
अतिरिक्त उपायुक्त अक्षिता गुप्ता ने बताया कि शनिवार को फगवाड़ा शहर में मेडिकल स्टोर को छोड़कर सभी बाजार बंद रखने के लिए परामर्श जारी किया गया।
अधिकारियों ने बताया कि जिले के बाकी हिस्सों में मॉल और ऊंची व्यावसायिक इमारतें भी बंद रहेंगी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)