देश की खबरें | ट्रैक्टर रैली हरियाणा से होकर जाने की अनुमति नहीं देने पर पंजाब कांग्रेस ने विरोध जताया
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

चंडीगढ़, 22 सितंबर केंद्र सरकार के कृषि संबंधी विधेयकों के ​विरोध में युवा कांग्रेस की ओर से आयोजित ट्रैक्टर रैली को हरियाणा से होकर गुजरने की अनुमति नहीं देने पर पंजाब कांग्रेस ने मंगलवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के समक्ष कड़ा विरोध दर्ज कराया है ।

खट्टर को लिखे पत्र में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने कहा कि पंजाब युवा कांग्रेस ने केंद्र के 'किसान विरोधी कानूनों' के खिलाफ 20 सितंबर को विरोध प्रदर्शन की घोषणा की थी । प्रदर्शनकारियों एवं किसानों ने ट्रैक्टर रैली निकाली । यह रैली पंजाब से शुरू हुयी थी और इसे हरियाणा से होकर दिल्ली पहुंचना था ।

यह भी पढ़े | दिल्लीः आंध्र प्रदेश के CM जगनमोहन रेड्डी गृह मंत्री अमित शाह से मिलकर निकले: 22 सितंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

जाखड़ ने लिखा, 'यह बेहद दुख और अफसोस का विषय है कि हरियाणा सरकार ने युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं को दिल्ली जाने की अनुमति नहीं दी और उन्हें अम्बाला सीमा पर अलोकतांत्रिक तरीके से रोक दिया ।’

कांग्रेस नेता ने पत्र में लिखा, 'यह कदम निष्पक्ष प्रशासनिक कार्यों के अनुरूप नहीं था, इसलिये यह दुखद है । हरियाणा एवं पंजाब ने हमेशा भाई की तरह काम किया है और दोनों राज्यों के बीच अच्छे संबंध रहे हैं ।'

यह भी पढ़े | Gorakhpur Shooting Case: सीएम योगी के क्षेत्र में फिल्मी अंदाज में 4 किलोमीटर दौड़ाने के बाद मारी गोली, इलाके में सनसनी, पुलिस ने दिया ये जवाब.

जाखड़ के पत्र के हवाले से पार्टी की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि इस रैली में जाखड़ भी शामिल हुये थे ।

जाखड़ ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार ने काला कानून बनाया है जो किसानों के हितों के खिलाफ है । अब उन्हें विरोध प्रदर्शन करने के उनके अधिकारों से वंचित कर मनोहर लाल खट्टर की सरकार ने उन स्वतंत्रता सेनानियों का अपमान किया है जिन्होंने अपने जीवन का ​बलिदान देकर देश को आजाद कराया था ।

जाखड़ ने हरियाणा के मुख्यमंत्री से कहा कि वह अपने अंदर झांकें और अपनी अंतररात्मा की आवाज सुनेंगे तो वह भी इस बात से सहमत होंगे कि इस काले कानूनों का पंजाब एवं हरियाणा के किसानों पर बुरा प्रभाव पड़ेगा ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)