देश की खबरें | पंजाब कांग्रेस के नेताओं ने गलवान घाटी में शहीद हुए भारतीय सैनिकों को श्रद्धांजलि दी

चंडीगढ़, 26 जून पंजाब कांग्रेस प्रमुख सुनील जाखड़ के नेतृत्व में पार्टी नेताओं ने पिछले सप्ताह गलवान घाटी में चीनी सैनिकों के साथ हिंसक झड़प में शहीद हुए भारतीय सैनिकों को शुक्रवार को श्रद्धांजलि दी।

यहां युद्ध स्मारक में आयोजित कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री तृप्त राजिंदर सिंह बाजवा, विधायकों दर्शन सिंह बराड़, हरजोत कमल, दविंदर सिंह गुबाया, परमिंदर सिंह पिंकी और कुलबीर सिंह जिरा समेत अन्य नेताओं ने शहीदों को श्रद्धांजलि दी।

यह भी पढ़े | 27 जून 2020: पहली बार पता चला कि धूम्रपान से होता है फेफड़ों का कैंसर.

जाखड़ ने केन्द्र सरकार पर सैनिकों को बिना हथियार गलवान घाटी भेजने का आरोप लगाया।

पार्टी के एक बयान में जाखड़ के हवाले से कहा गया, ''अगर हमारे जवानों को हथियार दिये गए होते तो वे दुश्मनों का कई गुना अधिक नुकसान करते।''

यह भी पढ़े | कोरोना को लेकर भारतीय रेलवे का ऐलान, 12 अगस्त तक सभी ट्रेनें रद्द, रेलवे टिकट बुकिंग पर भी लगी रोक, सिर्फ स्पेशल ट्रेन ही चलेंगी.

उन्होंने कहा कि ''जनता जानना चाहती है कि हमारे जवानों को हथियार क्यों नहीं दिये गए और चीनी सैनिक हमारे क्षेत्र में कैसे घुसे। प्रधानमंत्री को यह बताना चाहिये।''

उन्होंने कहा कि भारतीय सेना किसी भी मुश्किल से पार पाने में सक्षम है।

गौरतलब है कि 15 जून की रात हुई हिंसक झड़प में कुल 20 सैनिक शहीद हो गए थे, जिनमें से चार पंजाब के रहने वाले थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)