देश की खबरें | पुणे पुलिस लोगों की शिकायतों और समस्याओं को दूर करने के लिए शुरू करेगी ‘वर्चुअल अपॉइन्मेंट सिस्टम’
जियो

पुणे, पांच जून पुणे पुलिस ‘वर्चुअल अपॉइन्मेंट सिस्टम’ शुरू करने की योजना बना रही है जिसके तहत लोग घर बैठे ऑनलाइन ही पुलिस अधिकारियों से बात करके अपनी शिकायतों और परेशानियों को दूर कर सकते हैं।

यह पहल पहले पुलिस आयुक्तालय में शुरू की जाएगी। कोरोना वायरस से बेहद प्रभावित इस शहर में बंद में रियायत मिलने के बाद अपराध बढ़े हैं।

यह भी पढ़े | केरल: पलक्कड़ में गर्भवती हाथी की मौत के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार: 5 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

सामान्य स्थिति में लोग अपनी शिकायतों के हल के लिए पुलिस आयुक्त के कार्यालय या संबंधित पुलिस थाने से संपर्क करते थे। इसके बाद वरिष्ठ अधिकारी इसे संज्ञान में लेते थे और जरूरी कार्रवाई की जाती थी। हालांकि यह व्यवस्था महामारी के संकट और बंद की वजह से रूक गई।

पुलिस आयुक्त के वेंकटेशम ने कहा, ‘‘ ऐसा संज्ञान में आया है कि शहर में बंद में रियायतों के बाद अपराध बढ़े हैं। महामारी की वजह से पुलिस चौकियां बंद हैं और लोगों को पुलिस तक पहुंचने में परेशानी आ रही है।’’

यह भी पढ़े | 5 जून आज का इतिहास: सेना ने स्वर्ण मंदिर में छिपे आतंकियों के सफाए के लिए चलाया अभियान, जानें इस तारीख से जुड़ी अन्य ऐतिहासिक घटनाएं.

उन्होंने कहा कि लोगों की शिकायतों के हल के लिए पुलिस ‘वर्चुअल अपॉइन्मेंट सिस्टम’ शुरू करने की योजना बना रही है। इसके तहत लोग पहले से ही पुलिस से मिलने के लिए ऑनलाइन अनुमति लेंगे और संबंधित अधिकारी से अपने परेशानियों के संबंध में बातचीत करेंगे।

उनका कहना है कि अगर यह पहल सफल होती है तो इसे पुलिस थाना स्तर पर भी शुरू किया जाएगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)