खेल की खबरें | डेम्बेले के गोल से पीएसजी ने सेमीफाइनल का पहला चरण 1-0 से जीता

पीएसजी ने इससे पहले चैंपियंस लीग के नॉकआउट चरण में इंग्लैंड की दो टीमों प्रीमियर लीग के चैंपियन लिवरपूल और एस्टन विला को हराया था। आर्सेनल के खिलाफ सेमीफाइनल का दूसरा चरण उसे अपने घरेलू मैदान पर खेलना है और ऐसे में यह बढ़त उसके लिए महत्वपूर्ण साबित हो सकती है।

डेम्बेले ने खेल के चौथे मिनट में ही गोल करके स्थानीय दर्शकों को निराश कर दिया था। पीएसजी खेल के आखिर तक अपनी इस बढ़त को बरकरार रखने में कामयाब रहा।

पीएसजी के मिडफील्डर वितिन्हा ने मैच के बाद कहा, ‘‘यह बेहद रोमांचक मैच थाा। हम और अधिक स्कोर कर सकते थे लेकिन हम 1-0 की बढ़त लेकर खुश हैं। हम फाइनल में पहुंचने के लिए अपनी तरफ से कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।’’

चैंपियंस लीग का दूसरा सेमीफाइनल बार्सिलोना और इंटर मिलान के बीच खेला जाएगा।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)