जरुरी जानकारी | प्रूडेंट कॉरपोरेट एडवाइजरी के आईपीओ को अंतिम दिन 1.22 गुना अभिदान

नयी दिल्ली, 12 मई खुदरा संपत्ति प्रबंधन कंपनी प्रूडेंट कॉरपोरेट एडवाइजरी सर्विसेज के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को निर्गम के अंतिम दिन बृहस्पतिवार को 1.22 गुना अभिदान मिला है।

एनएसई पर उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, आईपीओ के तहत 60,18,689 शेयरों की पेशकश पर 73,30,928 शेयरों के लिए बोलियां मिली हैं।

खुदरा व्यक्तिगत निवेशक (आरआईआई) खंड को 1.29 गुना अभिदान मिला। जबकि गैर-संस्थागत निवेशकों के खंड को 99 प्रतिशत और संस्थागत खरीदारों की श्रेणी में 1.26 गुना अभिदान है।

कंपनी आईपीओ के तहत 85,49,340 शेयरों की पेशकश कर रही है और इसके लिए मूल्य दायरा 595 से 630 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है।

प्रूडेंट कॉरपोरेट एडवाइजरी सर्विसेज ने सोमवार को एंकर निवेशकों से 159 करोड़ रुपये जुटाए थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)