पुडुचेरी, 21 सितंबर पुडुचेरी के पूर्व मुख्यमंत्री वी. नारायणसामी ने बुधवार को कहा कि राहुल गांधी को पार्टी अध्यक्ष बनाने की मांग संबंधी प्रदेश कांग्रेस कमेटी का प्रस्ताव आलाकमान को भेज दिया गया है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने कुछ दिन पहले यहां एक बैठक में यह मांग करते हुए एक प्रस्ताव पारित किया था।
नारायणसामी ने कहा कि कई राज्यों की प्रदेश कांग्रेस कमेटी पहले ही इस तरह की मांग कर चुकी हैं कि राहुल गांधी को सर्वसम्मति से पार्टी का अध्यक्ष चुना जाए।
राहुल गांधी अभी भारत जोड़ो यात्रा कर रहे हैं।
नारायणसामी ने कहा, "केंद्र में भारतीय जनता पार्टी नीत राजग शासन के कामकाज की दमनकारी शैली का अंत तभी हो सकता है जब राहुल गांधी पार्टी का नेतृत्व संभालेंगे।"
उन्होंने दावा किया कि केंद्रशासित प्रदेश पुडुचेरी में एन. रंगासामी नीत सरकार 'पीले रंग के राशन कार्ड' को 'लाल रंग के कार्ड' में परिवर्तित करके सभी मानदंडों की अनदेखी कर रही है।
लाल रंग का राशन कार्ड गरीबी रेखा से नीचे रहने वाले परिवारों सहित निर्धन लोगों के लिए है, जबकि पीले रंग का कार्ड अन्य श्रेणियों के लोगों के लिए है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)












QuickLY