चंडीगढ़, नौ अगस्त पंजाब के राज्यपाल वी पी सिंह बदनोर के प्रधान सचिव कोविड-19 से संक्रमित पाये गए हैं। यह जानकारी एक आधिकारिक प्रवक्ता ने रविवार को दी।
प्रवक्ता ने बताया कि जे एम बालमुरुगन पृथकवास में चले गए हैं।
हालांकि केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के प्रशासक बदनोर की कोविड-19 जांच रिपोर्ट निगेटिव आयी है।
प्रवक्ता ने बताया कि राजभवन में रैपिड-एंटीजन किट से दो दिन तक कोविड-19 जांच अभियान चलाया गया जिसमें सुरक्षाकर्मियों, अधिकारियों और कर्मचारियों सहित 336 लोगों की कोविड-19 जांच की गई।
यह भी पढ़े | Mumbai Loal Train wallet: लोकल ट्रेन में गायब 14 साल बाद मिला खोया हुआ पर्स, रेलवे पुलिस ने शख्स को लौटाया.
उन्होंने कहा कि बालमुरुगन के अलावा राजभवन में चार अन्य व्यक्ति कोविड-19 से संक्रमित पाये गए।
उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य परामर्शों के तहत सभी एहतियात बरते जा रहे हैं और पूरे राजभवन को सेनेटाइज किया जा रहा है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY