Mumbai Loal Train wallet: लोकल ट्रेन में गायब 14 साल बाद मिला खोया हुआ पर्स, रेलवे पुलिस ने शख्स को लौटाया
मुंबई की लोकल ट्रेन में 14 साल पहले चोरी हुए बटुए को पुलिस ने ढूंढकर उसे उसके मालिक को सौंप दिया है। बटुए में 900 रुपये थे।
मुंबई की लोकल ट्रेन (Mumbai Local Train) में 14 साल पहले चोरी हुए बटुए को पुलिस ने ढूंढकर उसे उसके मालिक को सौंप दिया है. बटुए में 900 रुपये थे. रेलवे पुलिस (GRP) के एक अधिकारी ने कहा कि 2006 में छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनल-पनवेल लोकल ट्रेन में यात्रा करते समय हेमंत पेडलकर (Hemant Pednekar) का बटुआ खो गया था. इस साल अप्रैल में जीआरपी वाशी ने उन्हें फोन कर बताया कि उनका बटुआ मिल गया है.
हालांकि, तब लागू लॉकडाउन के कारण वह अपना बटु लेने नहीं जा सके. प्रतिबंध हटने के बाद पनवेल निवासी पेडलकर वाशी में जीआरपी कार्यालय गए और उसमें रखी राशि सहित अपना बटुआ लिया. यह भी पढ़े: मुंबई: विक्रोली स्टेशन पर मंगलसू्त्र चोरी करके भागती चोरनी का वीडियो हुआ वायरल, पुलिस ने किया गिरफ्तार
पेडलकर ने ‘पीटीआई-’ को बताया, ‘‘उस समय मेरे बटुए में 900 रुपये थे जिसमें 500 रुपये का पुराना नोट भी था जो बाद में विमुद्रीकरण के बाद बंद हो गया. वाशी जीआरपी ने मुझे 300 रुपये वापस कर दिए। उन्होंने स्टाम्प पेपर के काम के लिए 100 रुपये काट लिए और कहा कि बाकी के 500 रुपये नोट बदलने के बाद मिल जाएंगे।’’
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 09, 2020 07:17 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

