दिल्ली में केंद्र की तरफ से 36वीं ‘प्रगति’ बैठक, पीएम मोदी ने 44,545 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की समीक्षा की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को 36वीं प्रगति बैठक की अध्यक्षता की और 12 राज्यों में 44,545 करोड़ रुपये की विभिन्न परियोजनाओं की समीक्षा की।

पीएम मोदी (Photo Credits-ANI Twitter)

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने बुधवार को 36वीं प्रगति बैठक की अध्यक्षता की और 12 राज्यों में 44,545 करोड़ रुपये की विभिन्न परियोजनाओं की समीक्षा की. प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से जारी एक बयान के मुताबिक इस दौरान मोदी ने एक बार इस्तेमाल होने वाली प्लास्टिक का प्रचलन बंद करने के कार्यक्रम की भी समीक्षा की. बयान में कहा गया कि आज की बैठक की कार्यसूची में आठ परियोजनाओं सहित 10 मुद्दे शामिल थे.एक योजना और एक कार्यक्रम से संबंधित शिकायतों की भी इसमें समीक्षा की गई.

आठ परियोजनाओं में तीन सड़क, परिवहन व राजमार्ग मंत्रालय, दो रेल मंत्रालय और ऊर्जा मंत्रालय, पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस और केंद्रीय गृह मंत्रालय की एक-एक परियोजनाएं शामिल थी.लगभग 44,545 करोड़ रुपये की ये परियोजनाएं 12 राज्यों से संबंधित हैं. इनमें पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, ओडिशा, झारखंड, सिक्किम, उत्तर प्रदेश, मिजोरम, गुजरात, मध्य प्रदेश, बिहार और मेघालय की परियोजनाएं शामिल थी. प्रधानमंत्री ने इस दौरान कुछ परियोजनाओं के क्रियान्वयन में देरी को लेकर चिंता जताई और उन्हें समयबद्ध तरीके से पूरा करने का निर्देश दिया.  यह भी पढ़े: पीएम नरेंद्र मोदी ने फिक्की की 93वीं वार्षिक आम बैठक को किया संबोधित, कहा- 2020 के इस साल में देश उतार-चढ़ाव से गुजरा

बैठक के दौरान प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से संबंधित शिकायतों की भी समीक्षा की गई। उन्होंने इस योजना के अंतर्गत बनने वाली सड़कों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिया. इससे पहले हुई 35 प्रगति बैठकों में प्रधानमंत्री ने 13.60 लाख करोड़ रुपये की 290 परियोजनाओं की समीक्षा की थी। इनमें 51 कार्यक्रमों या योजनाओं की समीक्षा की गई जबकि 17 क्षेत्रों की शिकायतों की समीक्षा की गई थी.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 194 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल और रियान पराग ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Score Update: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Toss And Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड