देश की खबरें | प्रधानमंत्री मोदी सोमवार को वाराणसी में देव दीपावली में हिस्सा लेंगे
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 28 नवंबर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी का दौरा करेंगे और वाराणसी तथा प्रयागराज के बीच छह लेन वाले राष्ट्रीय राजमार्ग का उद्घाटन करेंगे। वह वहां देव दीपावली में भी हिस्सा लेंगे।

प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) की तरफ से शनिवार को जारी बयान में कहा गया कि मोदी काशी विश्वनाथ मंदिर कोरीडोर परियोजना स्थल का दौरा करेंगे और सारनाथ पुरातत्व स्थल भी जाएंगे।

यह भी पढ़े | PM Modi ने अहमदाबाद, हैदराबाद और पुणे की लैबों में बन रही कोरोना वैक्सीन का लिया जायजा, कहा- इस लड़ाई में पड़ोसी देशों की भी करेंगे मदद.

इसमें बताया गया कि एनएच- 19 के 73 किलोमीटर लंबे हिस्से का चौड़ीकरण किया गया है और उसे 2447 करोड़ रुपये की लागत से छह लेन का बनाया गया है जिससे प्रयागराज और वाराणसी के बीच यात्रा समय में एक घंटे की कटौती होगी।

बयान में कहा गया है कि वाराणसी में देव दीपावली विश्व प्रसिद्ध रोशनी का पर्व बन गया है और यह कार्तिक महीने की ‘पूर्णिमा’ को मनाया जाता है।

यह भी पढ़े | महाराष्ट्र में COVID-19 का कहर जारी, एक दिन में 5965 नए केस, 75 ने तोड़ा दम.

इसमें कहा गया कि प्रधानमंत्री वाराणसी के राजघाट पर दीया जलाकर त्योहार की शुरुआत करेंगे जिसके बाद गंगा नदी के दोनों किनारों पर 11 लाख दीये जलाए जाएंगे।

वह सारनाथ पुरातत्व स्थल पर ‘लाइट एंड साउंड’ शो भी देखेंगे जिसका उद्घाटन उन्होंने इस महीने की शुरुआत में किया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)