Chennai Super Kings vs Gujarat Titans, TATA Indian Premier League 2026 37th Match Live Streaming And Telecast Details: टाटा इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (Indian Premier League 2026) का 37वां मुकाबला आज यानी 26 अप्रैल को चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम गुजरात टाइटंस (CSK vs GT) के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला चेन्नई (Chennai) के एमए चिदंबरम स्टेडियम (MA Chidambaram Stadium) में भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 बजे से खेला जाएगा. चेन्नई सुपरकिंग्स ने इस सीजन में अब तक 7 मुकाबले खेले हैं, जिसमें 3 मैच में जीत और 4 में हार का सामना किया है. वहीं, गुजरात टाइटंस ने भी 7 मैच खेले हैं, जिसमें 3 में जीत और 4 में हार मिली है. दोनों टीमों की नजर इस मुकाबले को जीतकर अंक तालिका में अपनी स्थिति मजबूत करने पर होगी. ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है. इस सीजन में चेन्नई सुपरकिंग्स की अगुवाई ऋतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) कर रहे हैं, जबकि गुजरात टाइटंस की कमान शुभमन गिल (Shubman Gill) के कंधों पर है. यह भी पढ़ें: Vaibhav Sooryavanshi Scores Third-Fastest IPL Hundred: वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा आईपीएल इतिहास का तीसरा सबसे तेज शतक, RR vs SRH मैच में रचा इतिहास
इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 37वें मुकाबले में दोनों टीमों के लिए जीत बेहद जरूरी है. चेन्नई सुपरकिंग्स अपने पिछले मुकाबले में जीत के बाद आत्मविश्वास के साथ उतरेगी. दूसरी तरफ गुजरात टाइटंस भी हार के बाद वापसी करना चाहेगी. रुतुराज गायकवाड़ की कप्तानी वाली चेन्नई सुपरकिंग्स ने 3 मुकाबले जीते हैं और 4 में हार झेली है. वहीं, शुभमन गिल के नेतृत्व वाली गुजरात टाइटंस ने 3 मुकाबले जीते हैं और 4 में हार का सामना किया है. अब दोनों टीमें चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में आमने-सामने होंगी.
चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम गुजरात टाइटंस हेड टू हेड (CSK vs GT Head To Head)
आईपीएल इतिहास में दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 8 मुकाबले खेले गए हैं. जिसमें चेन्नई सुपरकिंग्स ने 4 मैच जीते हैं, जबकि गुजरात टाइटंस को भी 4 मुकाबलों में जीत मिली है. पिछले मुकाबले में चेन्नई सुपरकिंग्स ने 83 रन से जीत दर्ज की थी.
चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम इस मुकाबले में संतुलित नजर आ रही है. बल्लेबाजी में संजू सैमसन और रुतुराज गायकवाड़ से अच्छी शुरुआत की उम्मीद होगी. मिडिल ऑर्डर में शिवम दुबे, डेवाल्ड ब्रेविस और सरफराज खान टीम को मजबूती देंगे. वहीं गेंदबाजी में नूर अहमद और मुकेश चौधरी अहम भूमिका निभा सकते हैं. दूसरी तरफ गुजरात टाइटंस की टीम में साई सुदर्शन, शुभमन गिल और जोस बटलर जैसे बल्लेबाज मौजूद हैं, जो मैच का रुख बदल सकते हैं. गेंदबाजी में राशिद खान और कगिसो रबाडा टीम के लिए अहम साबित हो सकते हैं.
चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच 37वां टी20 मैच कब और कहां खेला जाएगा? (CSK vs GT 37th Match Date And Venue)
टाटा आईपीएल 2026 का 37वां मुकाबला आज यानी 26 अप्रैल को चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 बजे से खेला जाएगा. इस मैच का टॉस मुकाबला शुरू होने से आधे घंटे पहले होगा.
भारत में चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम गुजरात टाइटंस मैच का टीवी पर प्रसारण कहां देख सकते हैं? (CSK vs GT 37th Match Live TV Channel Telecast In India)
टाटा आईपीएल 2026 का 37वां मुकाबला आज यानी 26 अप्रैल को चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मुकाबले का सीधा प्रसारण भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा.
भारत में चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम गुजरात टाइटंस मैच की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें? (Where To Watch CSK vs GT 37th Match Live Streaming In India)
टाटा आईपीएल 2026 का 37वां मुकाबला आज यानी 26 अप्रैल को चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग भारत में जियोहॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी.
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (CSK vs GT 37th T20 Match Playing Prediction)
चेन्नई सुपरकिंग्स: संजू सैमसन (विकेटकीपर), रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), सरफराज खान, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, कार्तिक शर्मा, जेमी ओवरटन, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, गुरजपनीत सिंह और मुकेश चौधरी.
गुजरात टाइटंस: साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, जेसन होल्डर, राशिद खान, मानव सुथार, कगिसो रबाडा और मोहम्मद सिराज.
नोट: चेन्नई सुपरकिंग्स क्रिकेट टीम बनाम गुजरात टाइटंस क्रिकेट टीम के इस मुकाबले का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.













QuickLY