Gujarat Local Body Elections 2026: गुजरात में स्थानीय सरकार चुनने के लिए रविवार (26 अप्रैल, 2026) को मतदान की प्रक्रिया शांतिपूर्ण तरीके से शुरू हुई. राज्य के 15 नगर निगमों, 84 नगर पालिकाओं और सैकड़ों जिला व तालुका पंचायतों के लिए सुबह 7 बजे से ही वोट डाले जा रहे हैं. चुनाव को लेकर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं और मतदाताओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है.
जगदीश विश्वकर्मा ने ठक्करबापानगर में किया मतदान
गुजरात भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष जगदीश विश्वकर्मा सुबह-सुबह अहमदाबाद के ठक्करबापानगर क्षेत्र पहुंचे. उन्होंने सरदार वल्लभभाई पटेल शाला संकुल के पोलिंग बूथ संख्या 26 पर अपना वोट डाला. मतदान के बाद मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि राज्य की जनता विकास के नाम पर वोट दे रही है. उन्होंने विश्वास जताया कि भाजपा एक बार फिर सभी स्थानीय निकायों में बड़ी जीत दर्ज करेगी. यह भी पढ़े: Gujarat Local Body Elections 2026: सोशल मीडिया स्टार Ankita Parmar लड़ेंगी स्थानीय निकाय चुनाव, BJP ने वडोदरा की पोर’ सीट से दिया टिकट
गुजरात में स्थानीय निकाय चुनाव के लिए मतदान जारी
#WATCH | सूरत: गुजरात स्थानीय निकाय चुनाव के लिए लोग मतदान कर रहे हैं।
वीडियो केंद्रीय विद्यालय, इच्छापुर पोलिंग स्टेशन से है। pic.twitter.com/t9PxC6U030
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 26, 2026
वडोदरा में हेमंत जोशी ने डाला वोट
वडोदरा में भी चुनावी माहौल गरमाया हुआ है. भाजपा के प्रमुख नेता और पूर्व सांसद हेमंत जोशी ने अपने मतदान केंद्र पर पहुंचकर वोट डाला. मतदान के बाद उन्होंने लोगों से लोकतंत्र के इस उत्सव में भाग लेने की अपील की. वडोदरा नगर निगम और जिला पंचायत की सीटों पर इस बार मुकाबला काफी रोचक माना जा रहा है, क्योंकि विपक्षी दलों ने भी पूरी ताकत झोंक रखी है.
#WATCH | अहमदाबाद: गुजरात भाजपा अध्यक्ष जगदीश विश्वकर्मा ने गुजरात स्थानीय निकाय चुनाव के लिए सरदार वल्लभभाई पटेल शाला संकुल, पोलिंग बूथ 26, ठक्करबापानगर में मतदान किया। pic.twitter.com/NGv79YaVJi
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 26, 2026
चुनाव का गणित और सुरक्षा व्यवस्था
राज्य निर्वाचन आयोग के अनुसार, गुजरात की 15 नगर निगमों, 84 नगर पालिकाओं, 34 जिला पंचायतों और 260 तालुका पंचायतों के लिए आज मतदान हो रहा है. गौरतलब है कि नामांकन वापसी के बाद लगभग 730 सीटों पर उम्मीदवार निर्विरोध चुने जा चुके हैं, जिनमें से अधिकांश भाजपा के पक्ष में रहे हैं.
-
मतदान का समय: सुबह 7:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक.
-
नतीजे: वोटों की गिनती 28 अप्रैल, 2026 को होगी.
-
सुरक्षा: संवेदनशील बूथों पर सीसीटीवी और अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है.
राजनीतिक महत्व
2026 के ये स्थानीय निकाय चुनाव गुजरात की राजनीति के लिए बेहद महत्वपूर्ण माने जा रहे हैं. इसे अगले विधानसभा चुनावों से पहले जनता के मूड को समझने का एक बड़ा पैमाना माना जा रहा है. भाजपा जहां अपने गढ़ को बचाने की कोशिश में है, वहीं कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (आप) भी शहरी और ग्रामीण इलाकों में अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए संघर्ष कर रही हैं.












QuickLY