NEET UG 2026 Re-Exam: नीट यूजी 2026 री-एग्जाम के लिए सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी, ऐसे करें डाउनलोड और जानें जरूरी दिशा-निर्देश
(Photo Credits file)

NEET UG 2026 Re-Exam City Intimation Slip Out:  नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने नीट यूजी 2026 (NEET UG 2026) की री-एग्जामिनेशन (दोबारा परीक्षा) के लिए 'एडवांस एग्जाम सिटी इंटिमेशन स्लिप' आधिकारिक तौर पर जारी कर दी है. परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार अब एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर यह चेक कर सकते हैं कि उन्हें कौन सा शहर अलॉट किया गया है. इस स्लिप का मुख्य उद्देश्य छात्रों को उनके परीक्षा केंद्र वाले शहर की अग्रिम जानकारी देना है, ताकि वे समय रहते अपनी यात्रा और ठहरने की व्यवस्था कर सकें.

यह री-एग्जामिनेशन हाल ही में ओएमआर शीट में हेरफेर और कथित धांधली के आरोपों के बाद पैदा हुए विवादों के बीच आयोजित की जा रही है, जिसे लेकर देश भर में काफी चर्चा रही है.  यह भी पढ़े: NEET-UG 2026 Paper Leak Case: दिल्ली कोर्ट ने आरोपी कोचिंग संचालक शिवराज मोटेगांवकर की सीबीआई कस्टडी एक दिन और बढ़ाई

सिटी स्लिप डाउनलोड करने के चरण

उम्मीदवार नीचे दी गई सरल प्रक्रिया का पालन करके अपनी एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं.

  • सबसे पहले नीट (NEET) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं.

  • होमपेज पर दिए गए 'NEET UG 2026 Re-Exam City Intimation Slip' के लिंक पर क्लिक करें.

  • इसके बाद अपना एप्लीकेशन नंबर (Application Number) और जन्मतिथि (Date of Birth) दर्ज करें.

  • स्क्रीन पर दिख रहा सिक्योरिटी पिन या कैप्चा कोड भरकर सबमिट बटन पर क्लिक करें.

  • आपकी सिटी इंटिमेशन स्लिप स्क्रीन पर आ जाएगी, जिसे भविष्य के संदर्भ के लिए डाउनलोड और प्रिंट कर लें.

लॉगिन के लिए जरूरी दस्तावेज

अंतिम समय में होने वाली तकनीकी या अन्य असुविधाओं से बचने के लिए छात्रों को सलाह दी गई है कि वे अपनी लॉगिन डिटेल्स पहले से तैयार रखें. पोर्टल से स्लिप डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि (DOB) की आवश्यकता होगी.

ध्यान दें: यह एडमिट कार्ड नहीं है

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने स्पष्ट रूप से गाइडलाइन जारी कर कहा है कि छात्र इस सिटी इंटिमेशन स्लिप को अपना फाइनल एडमिट कार्ड (प्रवेश पत्र) न समझें. यह स्लिप केवल परीक्षा के शहर की जानकारी देने के लिए है.

परीक्षा केंद्र का सटीक पता, रिपोर्टिंग का समय और परीक्षा के दिन पालन किए जाने वाले महत्वपूर्ण नियम केवल एडमिट कार्ड पर ही लिखे होंगे. उम्मीदवारों को याद रखना चाहिए कि परीक्षा केंद्र के अंदर प्रवेश केवल वैध एडमिट कार्ड के साथ ही दिया जाएगा, इस स्लिप के आधार पर नहीं.

14 जून तक जारी हो सकता है एडमिट कार्ड

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के अनुसार, नीट यूजी 2026 री-एग्जाम के लिए मुख्य एडमिट कार्ड 14 जून 2026 तक जारी किए जाने की उम्मीद है. एनटीए ने छात्रों को सलाह दी है कि वे हॉल टिकट, परीक्षा दिशानिर्देशों और अन्य महत्वपूर्ण घोषणाओं से जुड़े ताजा अपडेट्स के लिए नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट चेक करते रहें.