क्रिकेट

ENG vs NZ, 1st Test Match Day 4 Live Score Update: लॉर्ड्स में इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है चौथे दिन का खेल, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

लॉर्ड्स में तीसरे दिन सुबह से ही बादल रहे और दिनभर बारिश का दौर जारी रहा. दिनभर में केवल 58 गेंदों का ही खेल संभव हो सका. कीवी टीम ने 36/3 के स्कोर से तीसरे दिन की शुरुआत की थी, लेकिन उसने 58 गेंदों के खेल में 19 रन जोड़कर 2 अहम विकेट और गंवा दिए. इस दौरान बारिश के कारण 2 बार खेल रोकना पड़ा. हालांकि, तीसरी बार बारिश के आने पर फिर से खेल शुरू नहीं हो पाया.

ENG vs NZ, 1st Test Match Day 4 Live Score Update: लॉर्ड्स में इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है चौथे दिन का खेल, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट
इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड (Photo Credit: X Formerly Twitter)

England National Cricket Team vs New Zealand National Cricket Team, 1st Test Match Day 4 Live Scorecard Update: इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला 4 जून से खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला लंदन (London) के ऐतिहासिक लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड (Lord's Cricket Ground) में भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 बजे से खेला जा रहा हैं. इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड के खिलाफ लॉर्ड्स में जारी पहले टेस्ट के तीसरे दिन जीत की ओर कदम बढ़ा दिया है. मेजबान टीम शनिवार को ही जीत सकती थी, लेकिन बारिश ने उसका इंतजार बढ़ा दिया. दिन का खेल खत्म होने तक न्यूजीलैंड ने अपनी दूसरी पारी में 55 रन पर 5 विकेट गंवा दिए थे. न्यूजीलैंड अभी भी लक्ष्य से 199 रन पीछे हैं. डेवोन कॉनवे (19*) और टॉम ब्लंडेल (2*) क्रीज पर मौजूद हैं. आज यानी 7 जून को चौथे दिन का खेल भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 बजे से खेला जा रहा हैं. इस सीरीज में इंग्लैंड की कमान बेन स्टोक्स (Ben Stokes) संभालेंगे, जबकि न्यूजीलैंड की कप्तानी टॉम लैथम (Tom Latham) के हाथों में होगी. यह भी पढ़ें: ENG vs NZ, 1st Test Match Day 4 Live Streaming In India: इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड के बीच थोड़ी देर में शुरू होगा पहले टेस्ट मैच के चौथे दिन का खेल, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मुकाबले का लुफ्त

लॉर्ड्स में तीसरे दिन सुबह से ही बादल रहे और दिनभर बारिश का दौर जारी रहा. दिनभर में केवल 58 गेंदों का ही खेल संभव हो सका. कीवी टीम ने 36/3 के स्कोर से तीसरे दिन की शुरुआत की थी, लेकिन उसने 58 गेंदों के खेल में 19 रन जोड़कर 2 अहम विकेट और गंवा दिए. इस दौरान बारिश के कारण 2 बार खेल रोकना पड़ा. हालांकि, तीसरी बार बारिश के आने पर फिर से खेल शुरू नहीं हो पाया.

इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड (England National Cricket Team vs New Zealand National Cricket Team Match Scorecard)

तीसरे दिन इंग्लैंड के लिए ओली रॉबिन्सन ने शानदार गेंदबाजी करते हुए टीम को 2 अहम सफलताएं दिलाई. उन्होंने पारी के 18वें ओवर की आखिरी गेंद पर पहले रचिन रविंद्र (8) को बोल्ड आउट किया और फिर 20वें ओवर की तीसरी गेंद पर डेरिल मिचेल को LBW आउट कर टीम को कीवी टीम को पूरी तरह से बैकफुट पर धकेल दिया. इसके बाद आई बारिश ने इंग्लिश टीम की जीत के इंतजार को और बढ़ा दिया.

लंदन के ऐतिहासिक लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड की पिच पारंपरिक रूप से तेज गेंदबाजों के लिए मददगार मानी जाती है. नई गेंद से स्विंग और सीम मूवमेंट देखने को मिल सकती है, जिससे शुरुआती सत्र बल्लेबाजों के लिए चुनौतीपूर्ण हो सकता है. हालांकि जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ेगा, बल्लेबाजी करना अपेक्षाकृत आसान हो सकता है. स्पिन गेंदबाजों को अंतिम दो दिनों में कुछ सहायता मिलने की संभावना है. मौसम विभाग के अनुसार मुकाबले के दौरान आसमान में बादल छाए रह सकते हैं. तापमान 18 से 22 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है. हालांकि बीच-बीच में हल्की बारिश की संभावना भी बनी हुई है, लेकिन फिलहाल पूरे खेल के बाधित होने की उम्मीद नहीं है.

नोट: इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के इस मुकाबले का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 07, 2026 03:35 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).