Women's T20 World Cup 2026: महिला टी20 वर्ल्ड कप में इन भारतीय गेंदबाजों का रहा है जलवा, इस गेंदबाज के नाम दर्ज हैं सबसे ज्यादा विकेट
महिला टी20 विश्व कप 2026 में भारतीय टीम की सफलता काफी हद तक उसके गेंदबाजी आक्रमण पर निर्भर करेगी. दीप्ति शर्मा, राधा यादव और रेणुका सिंह जैसी अनुभवी गेंदबाजों से टीम को बड़ी उम्मीदें होंगी. अगर ये खिलाड़ी अपनी लय में नजर आती हैं तो भारतीय टीम पहली बार महिला टी20 विश्व कप का खिताब जीतने के अपने सपने को साकार कर सकती है.
Women's T20 World Cup 2026: आईसीसी महिला टी-20 विश्व कप 2026 (ICC Womens T20 World Cup 2026) का क्रिकेट फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट की शुरुआत 12 जून से इंग्लैंड में होगी. इस बार कुल 12 टीमें खिताब के लिए मुकाबला करेंगी, जिन्हें दो ग्रुपों में बांटा गया है. भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कमान हरमनप्रीत कौर के हाथों में होगी, जबकि स्मृति मंधाना उपकप्तान की भूमिका निभाएंगी. टीम इंडिया अपना पहला मुकाबला 14 जून को चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ खेलेगी. इसके बाद भारतीय टीम नीदरलैंड्स, दक्षिण अफ्रीका, बांग्लादेश और ऑस्ट्रेलिया जैसी मजबूत टीमों का सामना करेगी. ऐसे में फैंस की नजरें टीम इंडिया के प्रदर्शन पर टिकी रहेंगी. यह भी पढ़ें: Harmanpreet Kaur Stats In ICC T20 World Cup: विमेंस टी20 वर्ल्ड कप में कुछ ऐसा रहा हैं हरमनप्रीत कौर का प्रदर्शन, बस एक क्लिक पर देखें भारतीय कप्तान के आकंड़ें
महिला टी20 विश्व कप 2026 का आगाज 12 जून से होने जा रहा है. भारतीय महिला क्रिकेट टीम अपने अभियान की शुरुआत 14 जून को पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले से करेगी. हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में टीम इंडिया पहली बार इस प्रतिष्ठित खिताब को जीतने के इरादे से मैदान में उतरेगी. किसी भी बड़े टूर्नामेंट में गेंदबाजों की भूमिका बेहद अहम होती है और भारतीय टीम को इस बार भी अपने गेंदबाजी आक्रमण से काफी उम्मीदें होंगी. ऐसे में आइए जानते हैं महिला टी20 विश्व कप के इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली भारतीय गेंदबाज कौन हैं.
महिला टी20 विश्व कप में भारतीय गेंदबाजों ने कई यादगार प्रदर्शन किए हैं. स्पिन से लेकर तेज गेंदबाजी तक, कई खिलाड़ियों ने बड़े मंच पर अपनी छाप छोड़ी है. यही वजह है कि इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली भारतीय गेंदबाजों की सूची काफी खास बन जाती है.
पूनम यादव के नाम सबसे ज्यादा विकेट
महिला टी20 विश्व कप में भारत की ओर से सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड पूनम यादव के नाम है. पूनम यादव ने साल 2014 में अपना पहला विश्व कप मुकाबला खेला था और आखिरी बार 2020 में इस टूर्नामेंट में नजर आई थीं. पूनम यादव ने 18 मैचों की 18 पारियों में 13.82 की शानदार औसत और 5.60 की इकॉनमी रेट से 28 विकेट हासिल किए हैं. उनके नाम एक बार 4 विकेट हॉल भी दर्ज है. महिला टी20 विश्व कप में उनका सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन 4/19 का रहा है.
दूसरे स्थान पर हैं दीप्ति शर्मा
भारतीय स्टार ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा इस सूची में दूसरे स्थान पर मौजूद हैं. दीप्ति शर्मा ने 2018 में अपना पहला महिला टी20 विश्व कप मैच खेला था. दीप्ति शर्मा ने अब तक 19 मुकाबलों में 26.15 की औसत से 19 विकेट लिए हैं. दीप्ति शर्मा की इकॉनमी रेट 6.91 की रही है. हालांकि दीप्ति शर्मा अभी तक इस टूर्नामेंट में 4 विकेट या 5 विकेट हॉल नहीं ले पाई हैं. उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 3/15 का रहा है.
राधा यादव भी टॉप-3 में शामिल
बाएं हाथ की स्पिन गेंदबाज राधा यादव इस सूची में तीसरे स्थान पर हैं. राधा यादव ने साल 2018 में महिला टी20 विश्व कप में पदार्पण किया था. राधा यादव ने 13 मैचों की 13 पारियों में 16.77 की औसत से 18 विकेट चटकाए हैं. राधा यादव की इकॉनमी रेट 6.42 की रही है. राधा यादव के नाम एक चार विकेट हॉल भी दर्ज है और उनका सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन 4/23 का रहा है. खास बात यह है कि राधा यादव 2026 के महिला टी20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम का हिस्सा भी हैं.
चौथे नंबर पर हैं रेणुका सिंह
भारतीय तेज गेंदबाज रेणुका सिंह इस सूची में चौथे स्थान पर काबिज हैं. रेणुका सिंह ने 2023 के महिला टी20 विश्व कप में अपना पहला मुकाबला खेला था और कम समय में ही अपनी छाप छोड़ दी. रेणुका सिंह ने 9 मैचों की 9 पारियों में 14.42 की बेहतरीन औसत से 14 विकेट झटके हैं. रेणुका सिंह की इकॉनमी रेट 6.12 की रही है. वह इस सूची की इकलौती गेंदबाज हैं, जिन्होंने 5 विकेट हॉल लेने का कारनामा किया है. उनका सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन 5/15 का रहा है.
भारतीय गेंदबाजों पर होंगी बड़ी जिम्मेदारियां
महिला टी20 विश्व कप 2026 में भारतीय टीम की सफलता काफी हद तक उसके गेंदबाजी आक्रमण पर निर्भर करेगी. दीप्ति शर्मा, राधा यादव और रेणुका सिंह जैसी अनुभवी गेंदबाजों से टीम को बड़ी उम्मीदें होंगी. अगर ये खिलाड़ी अपनी लय में नजर आती हैं तो भारतीय टीम पहली बार महिला टी20 विश्व कप का खिताब जीतने के अपने सपने को साकार कर सकती है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 07, 2026 03:09 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

