देश की खबरें | प्रधानमंत्री मोदी ने अमेरिका के निर्वाचित राष्ट्रपति बाइडन से बात की
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 17 नवंबर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को अमेरिका के निर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडन से फोन पर बात की।

दोनों देशों के नेताओं ने इस दौरान परस्पर रणनीतिक साझेदारी के प्रति प्रतिबद्धता जताई और कोविड-19 महामारी, जलवायु परिवर्तन तथा भारत-प्रशांत क्षेत्र में सहयोग को लेकर साझा प्राथमिकताओं और चुनौतियों पर चर्चा की।

यह भी पढ़े | हरियाणा में ‘लव-जिहाद’ से निपटने के लिए कानून बनाने की योजना, गृहमंत्री अनिल विज ने कहा- जल्द ही होगा कमेटी का गठन.

अमेरिका में राष्ट्रपति पद के लिए हुए चुनाव में बाइडन की जीत के बाद दोनों नेताओं के बीच यह पहली बातचीत है।

मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘अमेरिका के निर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडन से फोन पर बात करके उन्हें बधाई दी। हमने भारत-अमेरिका रणनीतिक साझेदारी के प्रति प्रतिबद्धता दोहराई और कोविड-19 महामारी, जलवायु परिवर्तन तथा भारत-प्रशांत क्षेत्र में सहयोग पर साझा प्राथमिकताओं और चुनौतियों पर चर्चा की।’’

यह भी पढ़े | Rajasthan: कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच गहलोत सरकार का बड़ा फैसला, 30 नवंबर तक सभी स्कूल-कॉलेज और शैक्षणिक संस्थान बंद.

प्रधानमंत्री ने अमेरिका की निर्वाचित उप राष्ट्रपति कमला हैरिस को भी बधाई दी।

उन्होंने कहा, ‘‘उनकी सफलता भारतीय अमेरिकी समुदाय के लिए गर्व और प्रेरणा की बात है। यह समुदाय भारत-अमेरिका सबंधों की मजबूती का महत्वपूर्ण स्रोत है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)