PM मोदी ने अजमेर शरीफ के लिए भेजी चादर, मंत्री किरेन रिजिजू ने शेयर की तस्वीर
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बृहस्पतिवार को ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती के ‘उर्स’ के मौके पर लोगों को मुबारकबाद दी. उन्होंने केंद्रीय अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री किरेन रिजिजू को एक ‘चादर’ भी सौंपी, जिसे उनकी तरफ से अजमेर में सूफी संत की प्रसिद्ध दरगाह पर चढ़ाया जाएगा.
नयी दिल्ली, 3 जनवरी : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बृहस्पतिवार को ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती के ‘उर्स’ के मौके पर लोगों को मुबारकबाद दी. उन्होंने केंद्रीय अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री किरेन रिजिजू को एक ‘चादर’ भी सौंपी, जिसे उनकी तरफ से अजमेर में सूफी संत की प्रसिद्ध दरगाह पर चढ़ाया जाएगा. प्रधानमंत्री ने कहा, “ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती के उर्स के अवसर पर मुबारकबाद. यह अवसर सभी के जीवन में खुशहाली और शांति लाए.”
वहीं, रिजिजू ने ‘एक्स’ पर एक तस्वीर साझा की, जिसमें मोदी उन्हें एवं भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष जमाल सिद्दिकी को अजमेर दरगाह के लिए चादर देते नजर आ रहे हैं. रिजिजू ने लिखा, “यह भाव भारत की समृद्ध आध्यात्मिक विरासत और सद्भाव एवं करुणा के स्थायी संदेश के लिए उनके (मोदी) गहरे सम्मान को दर्शाता है.” सूफी संत की पुण्य तिथि के उपलक्ष्य में अजमेर में उनकी दरगाह पर हर साल उर्स आयोजित किया जाता है. यह भी पढ़ें : Ghaziabad: भाजपा युवा मोर्चा का खोड़ा मंडल अध्यक्ष गैंगस्टर एक्ट के तहत गिरफ्तार
प्रधानमंत्री मोदी अजमेर दरगाह के लिए हर साल चादर भेजते रहे हैं. हाल में एक हिंदू संगठन ने सूफी दरगाह के नीचे एक मंदिर होने का दावा करते हुए अदालत का रुख किया था, जिससे विवाद खड़ा हो गया था. हालांकि, उच्चतम न्यायालय ने देश के विभिन्न हिस्सों में दायर ऐसी याचिकाओं पर किसी भी अदालती कार्रवाई पर रोक लगा दी है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 03, 2025 01:12 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

