देश की खबरें | दक्षिण पूर्व बंगाल की खाड़ी के ऊपर दबाव का क्षेत्र बनाः मौसम विभाग
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

चेन्नई, 30 नवंबर भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बताया कि बंगाल की खाड़ी के ऊपर सोमवार को एक दबाव का क्षेत्र बना जिसके गहरे दबाव के क्षेत्र में तब्दील होने की संभावना है।

आईएमडी ने बताया कि इससे तमिलनाडु, केरल और आंध्र प्रदेश के दक्षिणी तटीय इलाकों में एक दिसंबर से व्यापक बारिश होने की संभावना है।

यह भी पढ़े | PM Modi in Varanasi: किसान आंदोलन के बीच वाराणसी में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा-कृषि कानूनों को लेकर झूठ फैलाने का खेल जारी है.

विभाग ने ट्वीट किया कि दक्षिण पूर्व बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक दबाव का क्षेत्र बना है।

दक्षिण तमिलनाडु और दक्षिण केरल तटों के लिए पूर्व-चक्रवात निगरानी पर बाद के पोस्ट में आईएमडी ने कहा कि दबाव के क्षेत्र के अगले 12 घंटे में गहरे दबाव के क्षेत्र में बदलने के काफी आसार हैं।

यह भी पढ़े | Telangana: ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम चुनाव में बीजेपी ने झोंकी अपनी पूरी ताकत, क्या तेलंगाना विधानसभा चुनाव 2023 है टारगेट?.

उसने बताया कि तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, केरल, माहे, लक्ष्यद्वीप, आंध्र प्रदेश के दक्षिणी तटीय और दक्षिणी रायलसीमा के क्षेत्रों में एक से तीन दिसंबर के बीच पहले से ही बारिश का पूर्वानुमान जताया गया है।

आईएमडी ने पहले कहा था कि दिसंबर के शुरुआती तीन दिनों के दौरान तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में मध्यम स्तर की आंधी एवं बिजली कड़कने के साथ अलग अलग स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। दक्षिणी तमिलनाडु और दक्षिण केरल में दो दिसंबर को अलग अलग क्षेत्रों में भारी बारिश का अनुमान है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)