नयी दिल्ली, जून 26 जून विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यूटीओ) के महानिदेशक डॉ. नगोजी ओकोन्जो-इवेला ने कंज्यूमर यूनिटी एंड ट्रस्ट सोसायटी (कट्स) के महासचिव प्रदीप एस. मेहता को गैर-सरकारी संगठन (एनजीओ) सलाहकार निकाय में शामिल किया है।
सोमवार को जारी बयान के अनुसार, मेहता तीन बार इस पद पर नियुक्त होने वाले पहले भारतीय हैं।
इससे पहले, मेहता 2003-05 के दौरान डब्ल्यूटीओ के महानिदेशक डॉ. सुपाचाई पनिचपकडी और 2012-13 के दौरान डब्ल्यूटीओ के महानिदेशक डॉ. पास्कल लैमी के सलाहकार निकायों में काम कर चुके हैं।
बयान के अनुसार, एनजीओ सलाहकार निकाय में मेहता के अलावा डब्ल्यूडब्ल्यूएफ के महानिदेशक कर्स्टन शूजिट, अफ्रोडैड के कार्यकारी निदेशक जेसन ब्रैगेंजा और कंज्यूमर्स इंटरनेशनल की हेलेना ल्यूरेंट भी शामिल हैं।
मेहता ने अपनी नियुक्ति पर कहा, “मैं डब्ल्यूटीओ के बहुपक्षीय एजेंडे को मजबूत करने और यह सुनिश्चित करने में डॉ. नगोजी की सहायता करने के लिए उत्सुक हूं कि विकासशील देश, खासकर कम विकसित देश दुनिया में समृद्धि के रास्ते पर आगे बढ़ने और गरीबी कम करने के लिए अपनी सदस्यता का लाभ उठाने में सक्षम हों...।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)












QuickLY